एक्सप्लोरर

अडानी समूह के शेयरों में जोरदार तेजी का असर, ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के करीब

Adani Group Stocks: अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19.42 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे से पहले समूह का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये रहा था.

Adani Group Stocks: सभी एग्जिट पोल ने केंद्र में एक फिर जोरदार बहुमत के साथ मोदी सरकार के सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की तो सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार झूम उठा. इस बड़ी तेजी में बड़ा योगदान अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों का भी रहा है जिनके शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बीते साल समूह के खिलाफ आए हिंडनबर्ग रिपोर्ट के पहले के मार्केट कैप के लेवल को भी पार कर गया.   

19.42 लाख करोड़ पहुंचा मार्केट कैप 

अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज के सत्र में 19.42 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. जबकि 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से पहले अडानी समूह का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये रहा था. अडानी समूह के मार्केट कैप में उछाल का बड़ा श्रेय ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पावर को जाता है जिनके शेयर 6.86 फीसदी और 15.71 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. अडानी पोर्ट्स का स्टॉक भी 10.20 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. 

अडानी समूह के स्टॉक्स में जोरदार उछाल

अडानी एनर्जी 8.83 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी 6.79 फीसदी, अडानी टोटाल गैस 7.71 फीसदी, अडानी विलमर 3.51 फीसदी, एसीसी 5.36 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 5.80 फीसदी और एनडीटीवी 6.25 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के पहले से लेकर अब अडानी पावर के स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अडानी पोर्ट्स 24 जून 2024 से सेंसेक्स का हिस्सा होगा. सेंसेक्स में शामिल होने वाली समूह की ये पहली कंपनी है. 

मोदी सरकार की नीतियों का होगा फायदा 

सीएलएसए (CLSA) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मोदी सरकार की नीतियों का जिन 54 स्टॉक्स को फायदा होगा उसमें अडानी समूह की अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एसीसी और अंबुजा सीमेंट शामिल है. बहरहाल मंगलवार 4 जून, 2024 की तारीख अडानी समूह के लिए भी बेहद मायने रखता है. 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे. अगर मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी तो अडानी समूह के स्टॉक्स में हरियाली छा सकती है. कई एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें 

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, SBI - ICICI Bank समेत 3 कंपनियां 8 लाख करोड़ मार्केट कैप क्लब में हुई शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget