एक्सप्लोरर

Adani Airport Lounge: इस कारोबार पर गौतम अडानी की नजर, हांगकांग की कंपनी से चल रही बातचीत

Gautam Adani New Business: अडानी समूह की कंपनी अडानी एयरपोर्ट अभी अपने सेक्टर की सबसे बड़ी भारतीय कंपनी है. कंपनी एयरपोर्ट लाउंज बिजनेस पर फोकस बढ़ा रही है...

देश के सबसे बड़े करोबारियों में एक गौतम अडानी की नजरें अब एक नए बिजनेस पर है. इस नए बिजनेस को आगे ले जाने के लिए गौतम अडानी के अडानी समूह ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके लिए अडानी समूह की हांगकांग की कंपनी प्लाजा प्रीमियम ग्रुप के साथ बातचीत चल रही है.

ज्वाइंट वेंचर बनाने पर बात

ईटी की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह देश में एयरपोर्ट लाउंज बिजनेस में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए प्लाजा प्रीमियम ग्रुप के साथ बातचीत चल रही है. यह बातचीत एडवांस स्टेज में है. दोनों समूह मिलकर देश में एयरपोर्ट लाउंज चलाने के लिए ज्वाइंट वेंचर बना सकते हैं.

अडानी के पास ये लाउंज

प्लाजा प्रीमियम ग्रुप एयरपोर्ट हॉस्पिटलिटी सेक्टर में बड़ा नाम है. कंपनी पहले भारत में कई एयरपोर्ट लाउंज चला रही थी. हालांकि सिक्योरिटी क्लीयरेंस से जुडी दिक्कतों के कारण उसे भारत से निकलना पड़ा था. वहीं अडानी समूह अभी अपने ज्यादातर एयरपोर्ट पर लाउंज को खुद से संचालित कर रहा है. उनमें मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरू, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ और गुवाहाटी आदि शामिल हैं.

दोनों को इस तरह मिलेगी मदद

अगर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ती है और दोनों मिलकर जेवी बना लेते हैं, तो उससे अडानी समूह को एयरपोर्ट लाउंज बिजनेस में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी, वहीं प्लाजा प्रीमियम ग्रुप के लिए भारतीय बाजार में फिर से एंट्री करने का रास्ता खुलेगा. इस सौदे से अडानी समूह को अपने एयरपोर्ट पर लाउंज सर्विसेज बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी.

अडानी और प्लाजा प्रीमियम के पोर्टफोलियो

भारतीय बाजार में अडानी समूह अभी लीडरशिप की भूमिका में है. अडानी एयरपोर्ट्स भारत में अभी सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. कंपनी देश में अभी 25 फीसदी पैसेंजर ट्रैफिक और 33 फीसदी कार्गो ट्रैफिक को संभाल रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में देश के आठ बड़े एयरपोर्ट हैं. वहीं प्लाजा प्रीमियम ग्रुप के पोर्टफोलियो में 30 देशों के 80 से ज्यादा एयरपोर्ट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: एआई ने पीएम मोदी पर दिया आपत्तिजनक जवाब, अब गूगल को सरकार थमाएगी नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget