एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: थम गई अडानी पावर की उड़ान, अडानी के सभी शेयरों ने की धीमी शुरुआत

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली देखी गई थी. कल के कारोबार में समूह के सिर्फ एक शेयर में ही तेजी दर्ज की गई थी...

Adani Share Price: घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत के बीच सप्ताह के अंतिम दिन अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) मिले-जुले ट्रेंड के साथ ओपन हुए हैं. एक तरफ अडानी पावर में कई दिनों से चली आ रही रैली आज शुरुआती कारोबार में थमती दिख रही है, वहीं समूह के कुछ शेयरों में हल्की तेजी भी दिखाई दे रही है.

अडानी पावर पर लग गया ब्रेक

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 5 शेयरों के भाव चढ़े हुए थे, जबकि सिर्फ 5 शेयरों के भाव में गिरावट देखी जा रही थी. पिछले कई दिनों से ट्रेंड को मात दे रहे अडानी पावर (Adani Power) में आज गिरावट दिख रही थी. शुरुआती कारोबार में इसके भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इससे पहले अडानी पावर का भाव इस सप्ताह के दौरान 10 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका था.

इन शेयरों को हुआ फायदा

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) वापसी के संकेत दिखा रहा है और शुरुआती कारोबार में करीब 0.50 फीसदी की तेजी में है. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर 0.50 फीसदी तक की बढ़त में हैं.

नुकसान में खुले ये शेयर

दूसरी ओर समूह के कई शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा है. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयर 0.50 फीसदी के आस-पास की गिरावट में कारोबार कर रहे हैं.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2440.10 (0.46%)
अडानी ग्रीन 971.00 (-0.54%)
अडानी पोर्ट्स 739.45 (0.41%)
अडानी पावर 276.60 (-0.90%)
अडानी ट्रांसमिशन 834.00 (0.57%)
अडानी विल्मर 429.35 (-0.03%)
अडानी टोटल गैस 672.40 (0.22%)
एसीसी 1830.45 (-0.18%)
अंबुजा सीमेंट 453.35 (0.44%)
एनडीटीवी 230.45 (-0.63%)

घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत

घरेलू बाजार के लिए आज की शुरुआत ठीक-ठाक रही है. घरेलू बाजार को वैश्विक बाजारों से मदद मिल रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 120 अंकों की तेजी में है. एनएसई निफ्टी ने भी अच्छी शुरुआत की है. सेंसेक्स की ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में चढ़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: जीडीपी ग्रोथ रेट से 100 गुणी महंगाई, पाकिस्तान की मुसीबत गहराई, दिवालिया होने से बस दो कदम दूर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget