एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: बिखर गए अडानी के सारे शेयर, सिर्फ अडानी पावर में आज भी बनी रही तेजी

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों के लिए गुरुवार का दिन काफी खराब साबित हुआ. अच्छी शुरुआत करने के बाद समूह के लगभग सारे शेयर आज गिरकर बंद हुए...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) में मुनाफावसूली (Profit Booking) के बीच आज गुरुवार को अडानी के शेयरों (Adani Group Stocks) में भी गिरावट देखी गई. इसके चलते अच्छी शुरुआत करने के बाद भी कारोबार समाप्त होते-होते अडानी समूह के लगभग सारे शेयर पूरी तरह से बिखर गए.

दिन के कारोबार में पलट गई तस्वीर

गुरुवार के कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह के ज्यादातर शेयर तेजी में थे. समूह के 10 में से 9 शेयरों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की थी. शुरुआती कारोबार में सिर्फ एक शेयर अंबुजा सीमेंट ही मामूली नुकसान में था. दिन का कारोबार समाप्त होने पर यह तस्वीर बिलकुल बदली नजर आई और सिर्फ एक शेयर अडानी पावर को छोड़ बाकी के 9 शेयर नुकसान में रहे.

अडानी पावर में आई इतनी तेजी

दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी पावर (Adani Power) करीब डेढ़ फीसदी के फायदे में रहा. अडानी पावर में लगातार अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. इससे पहले बुधवार को इसका शेयर करीब 4.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था. इस सप्ताह अडानी पावर का शेयर अब तक 10 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है.

इन शेयरों को हो गया नुकसान

दूसरी ओर एनडीटीवी (NDTV) के भाव में सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी की गिरावट आई. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) का शेयर एक फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. इसके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में करीब 1-1 फीसदी की गिरावट आई. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के भाव में भी करीब 0.50 फीसदी की गिरावट आई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 232.55 -2.06
अडानी एंटरप्राइजेज 2428.85 -0.45
अडानी ग्रीन 976.25 -0.93
अडानी पोर्ट्स 736.45 -0.99
अडानी पावर 279.10 1.56
अडानी ट्रांसमिशन 829.25 -0.99
अडानी विल्मर 429.50 -1.00
अडानी टोटल गैस 670.90 -1.33
एसीसी 1833.80 -1.00
अंबुजा सीमेंट 451.35 -0.88

बाजार में आई इतनी गिरावट

आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए भी अच्छा साबित नहीं हुआ. गुरुवार को घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया. बाजार लगातार चार दिनों से मजबूत हो रहा था. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 300 अंक लुढ़ककर 62,850 अंक से नीचे बंद हुआ. वहीं निफ्टी करीब 0.50 फीसदी गिरकर 18,630 अंक के पास आ गया.

ये भी पढ़ें: हल्के में मत लीजिए... पूरे साल की आपकी कमाई से ज्यादा एक दिन में कमा लेती हैं उर्वशी रौतेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget