एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में बदलना हैं पता तो इन डॉक्यूमेंट्स की लें मदद, देखें पूरी लिस्ट

Aadhaar Card: आधार कार्ड का उपयोग बैंक में अकाउंट खोलने, स्कूल कॉलेज में एडमिशन कराने, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, प्रॉपर्टी या ज्वेलरी खरीदने आदि सभी कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Aadhaar Card Address Change: आधार कार्ड देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डॉक्यूमेंट हैं. आधार कार्ड योजना की शुरुआत साल 2009 में की गई थी. इस कार्ड को सरकार की संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जारी करती है. आधार कार्ड बाकी इस्तेमाल किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स जैसे राशन कार्ड (Ration Card), पैन कार्ड (PAN Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) आदि से बहुत अलग है क्योंकि इसमें हर नागरिक की बायोमेट्रिक (Biometric) जानकारी दर्ज है.

आधार कार्ड बनवाते वक्त हर व्यक्ति के हाथों के फिंगर प्रिंट और आंखों के रेटिना की जानकारी दर्ज की जाती है. आधार कार्ड का उपयोग बैंक में अकाउंट खोलने, स्कूल कॉलेज में एडमिशन कराने, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, प्रॉपर्टी या ज्वेलरी खरीदने आदि सभी कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में आधार कार्ड की बढ़ती उपयोगिता के कारण इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है.

कई बार आधार बनवाने के बाद हम अपना घर बदल देते हैं.ऐसे में आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की आवश्यकता पड़ती है. एड्रेस बदलने के लिए UIDAI ने कुछ नियम तय किए हैं जैसे कि आप जितनी बार चाहे उतनी बार एड्रेस चेंज कर सकते हैं. इसके साथ ही एड्रेस चेंज करने के लिए आपको बतौर एड्रेस प्रूफ (Address Proof) कुछ दस्तावेज जमा करना होगा. तो चलिए हम आपको उन दस्तावेज के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से आधार में पता बदलवा सकते हैं-

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत-
-बैंक पासबुक या पोस्ट ऑफिस का पासबुक
-पासपोर्ट
-वोटर आईडी कार्ड
-राशन कार्ड
-ड्राइविंग लाइसेंस
-बिजली का बिल (तीन महीने का बिल)
-पानी का बिल (तीन महीने का बिल)
-टेलीफोन का बिल (तीन महीने का बिल)
-सरकारी आईडी कार्ड
-प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
-मनरेगा कार्ड (MGNREGA Card)
-किसान पासबुक
-पेंशन कार्ड
-हथियार का लाइसेंस
-फ्रीडम फाइटर कार्ड
-स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का तरीका-
-आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें.
-यहां MY Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें.
-इसके बाद आप Update Your Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें.
-यहां आपको Update Demographics ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
-इसके बाद UIDAI का सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल ओपन हो जाएगा.
-इसके बाद Proceed to Update Aadhaar ऑप्शन का चुनाव करें.
-यहां आपको आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
-इसके बाद मोबाइल पर OTP आएगा जिसे आप यहां दर्ज करें.
-इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें नया पता फिल करें.
-इसके बाद अपने आधार में पता अपडेट करने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ स्कैन करके अपलोड करना होगा.
-इसके बाद Submit बटन दबा दें. आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट का काम पूरा हो जाएगा.
-इसके बाद आप Preview ऑप्शन में आधार में अपडेट एड्रेस देख सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-

EPFO Update: नौकरी बदलने के बाद इस तरह अपडेट करें EPF अकाउंट का डेट ऑफ एग्जिट, जानें पूरा प्रोसेस

PNB Mudra Loan: बैंक से लेना चाहते हैं मुद्रा लोन तो ऑनलाइन करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप्स प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget