एक्सप्लोरर

इंडिगो समर सेलः घरेलू उड़ानों के टिकट 999 रुपये, इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट 3499 रुपये से शुरू

इंडिगो समर सेल के तहत कंपनी ने 10 लाख टिकटों को ऑफर में उतारा है और ये सेल 11 जून से 14 जून तक चलेगी. इसके तहत घरेलू उड़ानों के टिकट के दाम 999 रुपये से शुरू होंगे.

नई दिल्लीः इंडिगो ने मंगलवार यानी कल सस्ते विमान टिकट बेचने के लिए चार दिन की ‘समर सेल’ की घोषणा की. इसके तहत घरेलू यात्रा के टिकट 999 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के टिकट 3,499 रुपये से शुरू होंगे. इस समर सेल के तहत इंडिगो ने करीब 10 लाख टिकटों को ऑफर में निकाला है.

यह सेल 11 जून 2019 से शुरू होकर 14 जून तक चलेगी. इन टिकटों पर 16 जून से 28 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है. इसके तहत कंपनी ने कैशबैक ऑफर्स भी निकाले हैं जिसके तहत इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और मोबिक्विक से पेमेंट करने पर यात्रियों को टिकटों पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है.

इंडिगो समर सेलः घरेलू उड़ानों के टिकट 999 रुपये, इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट 3499 रुपये से शुरू

इंडिगो के कैशबैक ऑफर्स

  • अगर आप इंडसइंड बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 20 फीसदी या अधिकतम 2000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसके लिए मिनिमम ट्रांजेकशन 4000 रुपये का होना चाहिए.
  • अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 5 फीसदी या अधिकतम 1000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसके लिए मिनिमम ट्रांजेकशन 6000 रुपये का होना चाहिए.
  • वहीं अगर आप मोबिक्विक वॉलेट के जरिए पेमेंट करेंगे तो 15 फीसदी या अधिकतम 800 रुपये का कैशबैक हासिल कर पाएंगे.

हालांकि इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट चेक करने पर 7 जुलाई 2019 का दिल्ली से मुंबई का टिकट 2399 रुपये का मिल रहा है और ये सेल वाली टिकट के अंतर्गत ही है.

कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि पिछले महीने की सेल में बेहतर प्रतिक्रिया मिलने के बाद हमने चार दिन इस सेल की घोषणा की है. देश के विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय के मुताबिक देश के घरेलू हवाई यात्री बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 50 फीसदी है.

बिश्केक सम्मेलन में जाने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरेगा पीएम मोदी का विमान- विदेश मंत्रालय

पश्चिम बंगाल: हड़ताल पर पूरे प्रदेश के सरकारी डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा एलान, वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और विकास का जल्द होगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget