एक्सप्लोरर

8th Pay Commission Salary Hike: 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर, सरकारी कर्मचारियों के हाथ 2027 तक रह सकते हैं खाली

8th Pay Commission Salary Hike: सरकारी सूत्रों का कहना है कि आयोग बनने के 15 से 18 महीनों के भीतर सिफारिशें तैयार हो सकती हैं. संभावना है कि अंतिम सिफारिशें 2026 के अंत तक आएंगी.

8th Pay Commission Salary Hike: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं और 2026 से अपनी सैलरी और पेंशन में इजाफे की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. खबरों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 2027 की शुरुआत तक का समय लग सकता है.

कब लागू होंगी नई सिफारिशें?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग का कार्यकाल जनवरी 2026 से शुरू होगा, लेकिन वेतन और पेंशन में संशोधन 2027 के पहले महीनों तक लागू नहीं होगा. हालांकि, जब भी नया वेतनमान लागू होगा, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 12 महीनों का बकाया वेतन मिलेगा.

कब तक तैयार होंगी सिफारिशें?

सरकारी सूत्रों का कहना है कि आयोग बनने के 15 से 18 महीनों के भीतर सिफारिशें तैयार हो सकती हैं. संभावना है कि अंतिम सिफारिशें 2026 के अंत तक आएंगी. इसके बाद, सरकार को इन सिफारिशों की समीक्षा और अमल में लाने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए, जिससे नया वेतनमान 2027 की शुरुआत में लागू होने की उम्मीद है.

8वें वेतन आयोग की शर्तें (ToR) कब होंगी तय?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग की शर्तों (Terms of Reference) को मंजूरी दे सकती है. कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद, आयोग अप्रैल 2025 से अपना काम शुरू कर देगा.

अब तक क्या हुआ?

8वें वेतन आयोग की घोषणा 16 जनवरी 2025 को की गई थी. इसके बाद, संसद में आयोग की स्थिति और पैनल के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल पूछे गए. सरकार ने जवाब दिया कि इसकी अधिसूचना, अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति "उचित समय" पर की जाएगी. कैबिनेट ने वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का चयन नहीं हुआ है.

कर्मचारियों की मांग क्या है?

नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) ने आयोग को वेतन संरचना, भत्तों और अन्य लाभों में बड़े बदलाव की सिफारिशें दी हैं. एक महत्वपूर्ण सुझाव वेतनमान के कुछ स्तरों के विलय से जुड़ा है, जिससे सैलरी सिस्टम को सरल बनाया जा सके और करियर ग्रोथ की दिक्कतें दूर की जा सकें. सरकार ने वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) से भी इस विषय पर सुझाव मांगे हैं.

8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर की मांग 2.57 से 2.86 के बीच हो सकती है. यह फिटमेंट फैक्टर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दरअसल, फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिसका इस्तेमाल सरकारी कर्मचारियों के मौजूदा बेसिक वेतन को नए वेतन में बदलने के लिए किया जाता है.

इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, तो उसकी कुल सैलरी 46,260 होगी (18,000 × 2.57). इसी तरह से फिटमेंट फैक्टर जो भी होगा, उसे बेसिक पे से मल्टीप्लाई कर देंगे. जैसे- अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक पहुंचता है, तो न्यूनतम पेंशन 9,000 से बढ़कर 36,000 हो जाएगी. इससे लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अब इस बिजनेस में आमने-सामने होंगे अडानी और बिड़ला, कॉपर और सीमेंट सेक्टर में पहले हो चुका है कड़ा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget