एक्सप्लोरर

8वां वेतन आयोग कहां लटक गया? सरकार की चुप्पी से बढ़ी सरकारी कर्मचारियों की चिंता

8th Pay Commission: NC-JCM के अनुसार, सरकार की ओर से किसी भी तरह की स्पष्टता न होने से कर्मचारियों को यह डर सता रहा है कि कहीं 8वां वेतन आयोग सिर्फ एक राजनीतिक बयान न बन जाए.

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार ने भले ही साल की शुरुआत में संकेत दिए थे, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इससे देशभर के 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स के बीच संदेह और चिंता का माहौल बन गया है.

NC-JCM (नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 18 जून 2025 को कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर साफ-साफ कहा है कि सरकार को अब Terms of Reference (ToR) यानी आयोग के कामकाज की शर्तें तुरंत सार्वजनिक करनी चाहिए.

सरकार की घोषणा, लेकिन कोई औपचारिक आदेश नहीं

फाइनेंशियल एक्सप्रेस पर छपी एक खबर के अनुसार, शिव गोपाल मिश्रा ने अपने पत्र में बताया कि जनवरी 2025 में कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने जानकारी दी थी कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन करने का फैसला लिया है और उसकी शर्तों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. साथ ही कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे गए थे, जो समय पर दे दिए गए. लेकिन अब तक न तो ToR जारी हुए हैं, न ही आयोग के गठन की कोई आधिकारिक अधिसूचना आई है. इस चुप्पी से कर्मचारियों और पेंशनर्स में आशंका बढ़ती जा रही है.

सिर्फ वेतन नहीं, पेंशन पर भी संशय

सबसे बड़ी चिंता सेवानिवृत्त कर्मचारियों (पेंशनर्स) को लेकर है. पत्र में यह भी ज़िक्र किया गया है कि हाल ही के वित्त विधेयक (Finance Bill) में कहा गया है कि सरकार चाहे तो पेंशनर्स को वेतन आयोग के फायदे दे या न दे, यह पूरी तरह सरकार के विवेक पर निर्भर होगा. इससे 65 लाख पेंशनर्स के बीच नाराज़गी और असुरक्षा की भावना पनपने लगी है. वे चाहते हैं कि जैसे सेवा में लगे कर्मचारियों को वेतन संशोधन मिलेगा, वैसे ही उन्हें भी समान लाभ मिलना चाहिए.

कर्मचारी संगठनों की तीन प्रमुख मांगें

ToR सार्वजनिक किया जाए: ताकि अफवाहें बंद हों और कर्मचारियों में विश्वास बना रहे.

पेंशनर्स को समान अधिकार मिलें: वेतन संशोधन का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स – दोनों को मिले.

आयोग का गठन जल्द हो: ताकि रिपोर्ट समय पर आ सके और 2026 से पहले लागू की जा सके.

वेतन आयोग क्या होता है और क्यों ज़रूरी है?

भारत सरकार हर 10 साल में वेतन आयोग बनाती है, जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों की समीक्षा करता है. इसके बाद वह सरकार को सिफारिशें देता है, जिसे लागू कर सरकार वेतन में बदलाव करती है.

7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 में लागू हुआ था. अब 8वां वेतन आयोग 2026 में लागू होने की संभावना है. लेकिन अगर आयोग समय पर गठित नहीं हुआ, तो कर्मचारी लंबी अवधि तक नए वेतनमान से वंचित रह सकते हैं.

क्या सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है?

NC-JCM के अनुसार, सरकार की ओर से किसी भी तरह की स्पष्टता न होने से कर्मचारियों को यह डर सता रहा है कि कहीं 8वां वेतन आयोग सिर्फ एक राजनीतिक बयान न बन जाए. शिव गोपाल मिश्रा का साफ कहना है कि यदि सरकार जल्द स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं देती, तो इससे न केवल मनोबल कमजोर होगा, बल्कि सरकार की नीयत पर भी सवाल उठेंगे.

आखिरकार असर किस पर पड़ेगा?

इस अनिश्चितता का असर सिर्फ सरकारी कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों, खर्च करने की क्षमता और देश की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. जब लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपने भविष्य को लेकर संदेह हो, तो बाजार से लेकर मनोबल तक सब प्रभावित होता है.

ये भी पढ़ें: बासमती चावल पर हुआ ईरान-इजरायल जंग का असर, प्रति किलो के हिसाब से कीमत में हुई भारी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget