एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 में नहीं होगा लागू! क्या इन वजहों से बढ़ जाएगी सिफारिश की डेट

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग की शुरुआत तय समय से टल सकती है. दरअसल, 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में बना था, लेकिन इसकी सिफारिशें जनवरी 2016 में लागू की गई थीं.

देश भर में केंद्र सरकार के लगभग 1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनभोगी इस वक्त बड़ी बेसब्री से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं. इस आयोग के ज़रिए उनकी सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़ा बदलाव तय होगा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये आयोग जनवरी 2026 से लागू हो पाएगा?

जनवरी 2026 की डेडलाइन मिस हो सकती है

The Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की शुरुआत तय समय से टल सकती है. दरअसल, 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में बना था, लेकिन इसकी सिफारिशें जनवरी 2016 में लागू की गई थीं. अब जून 2025 तक भी अगर नए आयोग के Terms of Reference (ToR) यानी अधिकार और दिशा तय नहीं हुए हैं, तो जनवरी 2026 तक इसके लागू होने की संभावना बेहद कम दिख रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कार्यान्वयन शायद 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक खिसक सकता है.

सैलरी स्ट्रक्चर में क्या बदलाव संभव है?

अब तक के वेतन आयोगों में सरकार ने वेतन तय करने के कई अलग-अलग तरीकों को अपनाया है. 6वें वेतन आयोग ने पे-बैंड और ग्रेड पे की शुरुआत की थी, जिससे सैलरी सिस्टम थोड़ा आसान बना. 7वें वेतन आयोग ने फिर से खेल बदल दिया. इसमें 24-लेवल का पे मैट्रिक्स पेश किया गया, जिससे हर लेवल की सैलरी एक खास तरीके से तय होती है. इसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जो बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी का मुख्य आधार होता है.

8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद की जा रही है?

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर 2.5 से 2.8 के बीच हो सकता है. इसका मतलब ये होगा कि मौजूदा बेसिक पे में उसी अनुपात से बढ़ोतरी तय की जाएगी. लेकिन जब तक आयोग का गठन ही नहीं होता, तब तक कुछ भी कहना महज़ अटकलें होंगी.

कर्मचारियों को करना होगा और इंतज़ार?

ऐसे में जब 8वें वेतन आयोग की रूपरेखा तक तैयार नहीं हुई है, तो जनवरी 2026 से इसका लागू होना मुश्किल लगता है. सरकार की ओर से कोई ठोस अपडेट नहीं आया है, लेकिन चर्चा ये ज़रूर है कि कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स की मांगें लगातार सरकार तक पहुंच रही हैं. अब देखना ये होगा कि सरकार कब इस दिशा में अगला कदम उठाती है.

ये भी पढ़ें: SBI ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, होम लोन पर कम कर दिया इंटरेस्ट; जानें अब कितना है लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget