एक्सप्लोरर

DA Hike News Update: चुनाव में पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, जानिए कितना बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike: मध्य प्रदेश त्रिपुरा सरकार के बाद गुजरात सरकार ने भी विधानसभा चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है.

DA Hike Latest News: देश एक तरफ आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है तो इस मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े सौगात का ऐलान किया गया है. गुजरात सरकार ने विधानसभा चुवानों के ठीक पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है जो एक जनवरी 2022 से लागू माना जाएगा. 

गुजरात के मुख्यमंत्री ने अरावली जिले के मोदासा में तिरंगा झंडा फहराने के बाद इसकी घोषणा की. गुजरात सरकार के इस फैसले से राज्य के 9.38 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. वहीं सरकार के खजाने पर 1400 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा.  

गुजरात से पहले त्रिपुरा ( Tripura) और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है. त्रिपुरा ( Tripura) की बीजेपी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों ( State Government Emlpoyees) का महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance) 5 फीसदी बढ़ाया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर 523.80 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. सरकार के इस फैसले से कुल 1,88,494 लोग लाभान्वित होंगे जिसमें 1,04,683 मौजूदा कर्मचारी के अलावा 80,855 पेंशनधारक शामिल हैं.

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने भी राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था. इससे जहां राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा वहीं राज्य सरकार के खजाने पर 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. 

बहरहाल माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता 34 फीसदी से ऊपर बढ़ाकर 38 से 39 फीसदी किया जा सकता है. मोदी सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला ले सकती है.

ये भी पढ़ें

SEZ: स्पेशल इकनॉमिक जोन को प्रोत्साहन के लिए नया कानून लाने की तैयारी, वित्त समेत कई मंत्रालयों से मांगी गई राय

Sovereign Gold Bond: फिर आया सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कब से RBI ला रहा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget