एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिल सकती है सौगात, सरकार 4% बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता, जानिए कितना बढ़ेगा डीए

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार शुक्रवार को फैसला ले सकती है.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को केंद्र सरकार बड़ी सौगात दे सकती है. शुक्रवार 17 मार्च 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक ( Cabinet Meeting) में एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते ( Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है. केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 38 फीसदी महंगाई से बढ़ाकर 42 फीसदी कर सकती है. यानि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. 

शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली है और माना जा रहा कि इस बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने पर मुहर लग सकती है. हर वर्ष मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार बढ़ोतरी कर सकती है जिससे उन्हें महंगाई से राहत दिलाई जा सके. केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता यानी डियरनेस एलाउंस और डियरनेस रिलीफ यानी महंगाई राहत की समीक्षा कर उसे बढ़ाती है. पिछली बार 28 सितंबर 2022 को 8 महीने के लिए 1 जुलाई 2022 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी. 

लेकिन अब राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंहगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा के 38 फीसदी से चार फीसदी अंक बढ़ाकर 42 फीसदी कर सकती है. कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर करती है. 

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. लेकिन कमरतोड़ महंगाई के मद्देनजर सरकार इसमें 4 फीसदी का इजाफा कर 42 फीसदी करने पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी. आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार अगर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है तो 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को इस फैसले से लाभ होगा. 

कितना बढ़ेगा डीए

महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी होगी. उदाहरण के लिए मान लिजिए अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक सैलेरी 25500 रुपये है. 38 फीसदी डीए के हिसाब से अभी 9690 रुपये मिलता है. डीए अगर 42 फीसदी हो जाता है महंगाई भत्ता बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगा. यानि हर महीने 1020 रुपये वेतन बढ़ जाएगा.  

ये भी पढ़ें 

DLF Share Price: 3 दिनों में डीएलएफ ने गुरुग्राम में बेच डाले 8000 करोड़ रुपये में 1137 लग्जरी फ्लैट्स, शेयर में 3% का उछाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget