एक्सप्लोरर

5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं

5G Spectrum Auction Update: टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्पेक्ट्रम 14 अगस्त तक आवंटित करने का लक्ष्य है जबकि 5जी सेवाएं साल के अंत यानी दिसंबर तक कई शहरों में शुरू होने की उम्मीद है.

5G Spectrum Auction Update: देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिये मंगलवार को पहले दिन 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं. मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और गौतम अडाणी की कंपनियों ने रेडियो वेव के लिए अबतक की सबसे बड़ी नीलामी के लिये बोली लगाई. सभी चारों आवेदनकर्ता अंबानी की रिलायंस जियो, मित्तल की भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और अडाणी समूह की कंपनी ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया.

700 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी बोलियां हासिल हुई- अश्विनी वैष्णव
टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी बोलियां हासिल हुई हैं. स्पेक्ट्रम 14 अगस्त तक आवंटित करने का लक्ष्य है जबकि 5जी सेवाएं साल के अंत यानी दिसंबर तक कई शहरों में शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सरकार को बोली के पहले दिन 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली. यह उम्मीद से कहीं अधिक और 2015 के रिकॉर्ड को पार कर गया है. पहले दिन चार दौर की नीलामी हुई है. मध्यम और उच्च बैंड में कंपनियों की रुचि अधिक रही. कंपनियों ने 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में मजबूती से बोलियां रखीं.

स्पेक्ट्रम 14 अगस्त तक आवंटित करने का लक्ष्य-टेलीकॉम मंत्री
टेलीकॉम मंत्री के मुताबिक बोली में शामिल चारों कंपनियों की भागीदारी ‘मजबूत’ है. उन्होंने कहा कि नीलामी को लेकर कंपनियों की जो प्रतिक्रिया है, उससे लगता है कि वे कठिन समय से बाहर निकल आई हैं. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार स्पेक्ट्रम रिकॉर्ड समय में आवंटित करेगी और 5जी सेवाएं दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम 14 अगस्त तक आवंटित करने का लक्ष्य है.

नीलामी बुधवार को भी जारी रहेगी
निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक नीलामी के दौरान यह पता नहीं चलेगा कि किस कंपनी ने कितना स्पेक्ट्रम हासिल किया है. नीलामी (600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज), मध्यम (3300 मेगाहर्ट्ज) और उच्च (26 गीगाहर्ट्ज़) आवृत्ति बैंड के स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित की जा रही है. नीलामी बुधवार को भी जारी रहेगी.

4जी के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा होगी 5जी की स्पीड
5जी सेवाओं के आने से इंटरनेट की गति 4जी के मुकाबले करीब 10 गुना अधिक होगी. इसमें इंटरनेट की गति इतनी होगी कि मोबाइल पर एक फिल्म (मूवी) को कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड किया जा सकेगा. साथ ही इससे ई-स्वास्थ्य, मेटावर्स, अत्याधुनिक मोबाइल क्लाउड गेमिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: 105 डॉलर पर आया क्रूड ऑयल, जानें आपके शहर में पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ क्या?

Railway Update: बाढ़ और बारिश का असर! आज रेलवे ने कुल 136 ट्रेनों को किया कैंसिल, 40 के रूट में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget