एक्सप्लोरर

31 मार्च को खत्म हो रही है इन 10 वित्तीय काम के लिए आखिरी तारीख, नहीं किए तो होगा बड़ा नुकसान 

31 March Deadline: कई वित्तीय काम ऐसे हैं जिनकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है और आपको जानना चाहिए कि कहीं आपका कोई काम तो नहीं बाकी है जो करना जरूरी है.

31 March Deadline: वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में केवल 2 दिन बाकी रह गए हैं और आपको इन 10 कामों को 2 दिनों में निपटा लेना चाहिए. 31 मार्च को खत्म हो रहे फाइनेंशियल ईयर से पहले आपने इन दस जरूरी कामों को निपटा लें नहीं तो आपको आर्थिक मोर्चे पर भारी दिक्कत हो सकती है. इन 10 कामों में आधार-पैन को लिंक कराने से लेकर टैक्स बचत के लिए निवेश करना जैसे काम भी हैं.

1. पैन-आधार लिंक कराना
अगर आप 31 मार्च तक अपना आधार और पैन लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड अवैध घोषित हो सकता है. पैन को आधार से लिंक कराना इसलिए भी जरूरी है कि इनएक्टिव पैन कार्ड होने पर आयकर विभाग द्वारा आपकी आय पर 20 फीसदी की दर से TDS काटा जाएगा.

2. टैक्स बचत के लिए निवेश करना
टैक्स बचत हेतु निवेश करने के लिए 31 मार्च तक का समय आपके पास है और अगर आप वित्त वर्ष 2021-22 में निवेश के आधार पर टैक्स छूट लेने के लिए इंवेस्ट करना चाहते हैं तो आपके पास अब दो दिन बचे हैं. टैक्स बचत के लिए आप 80Cऔर 80D के तहत कुछ इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकते हैं और एक साल में इन मोड पर 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं.

3. रिवाइज या लेट रिटर्न भरने की भी आखिरी तारीख
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रिवाइज्ड या लेट रिटर्न भरने के लिए 31 मार्च की आखिरी तारीख है और अगर आप इससे चूक जाते हैं तो 10,000 रुपये तक की पेनल्टी लग सकती है. आपके पास आज का दिन मिलाकर 3 दिन हैं और इन दिनों में आप ये काम जरूर पूरा कर लें. हालांकि जो टैक्सपेयर्स पहले से ही रिटर्न भर चुके हैं या जिनका रिफंड आ चुका है. रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की जरूरत उन लोगों को पड़ती है जिनके ओरिजनिल रिटर्न भरने में कोई गलती हो जाती है. 

4. बैंक-Demat खाते की केवाईसी
31 मार्च तक बैंक और डीमैट खातों की केवाईसी पूरी करनी जरूरी है और इसके साथ डीमैट खातों के लिए भी केवाईसी पूरी करनी जरूरी है. डीमैट खातों में केवाईसी पूरी ना होने पर आपके खाते में ट्रेडिंग बंद हो सकती है.

5. स्मॉल सेविंग स्कीम्स से बैंक अकाउंट लिंक कराएं
पोस्ट ऑफिस में छोटी बचत स्कीम्स जैसे सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या टाइम डिपॉजिट के खातों को बैंक अकाउंट से लिंक कराना जरूरी है वर्ना इनके ब्याज का पैसा मिलना रुक सकता है. 1 अप्रैल यानी वित्त वर्ष 2022 से इन छोटी बचत योजनाओं का पैसा आपके बैंक खाते में ही आएगा.

6. PM किसान सम्मान निधि स्कीम के लिए ई-केवाईसी
PM किसान सम्मान निधि स्कीम के लिए ई-केवाईसी कराने के लिए भी आखिरी तारीख 31 मार्च ही है. अगर लाभार्थी किसान 31 मार्च तक ये ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उनके खातों में स्कीम के 2000 रुपये नहीं आएंगे. 

7. स्टॉक और इक्विटी फंड्स में टैक्स प्रॉफिट बुकिंग का आखिरी मौका
अगर आपको स्टॉक या इक्विटी फंड में 1 लाख रुपये तक का कैपिटल गेन मिला है तो इसको बुक करने का आपके पास आखिरी मौका है, 31 मार्च के बाद 1 लाख रुपये तक के कैपिटल गेन पर आपको टैक्स देना होगा. 

8. PPF, NPS, सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम राशि जमा करने की आखिरी तारीख
अगर आपने पब्लिक प्रोविडेंट फंड, एनपीएस या सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल रखे हैं लेकिन इस वित्त वर्ष में आप जरूरत की न्यूनतम राशि नहीं डाल पाए हैं तो ये काम 31 मार्च तक अवश्य कर लें. 31 मार्च के बाद ऐसे खाते इनएक्टिव हो जाएंगे और इन्हें दोबारा चालू करवाने के लिए आपके पेनल्टी देनी पड़ेगी.

9. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन करें
प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 लाख रुपये से ज्यादा सब्सिडी मिलने के लिए पहली बार घर खीरदने वाले खरीदारों को 31 मार्च से पहले इस स्कीम के तहत आवेदन कर देना चाहिए. इससे वो आवास योजना के तहत 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी हासिल कर सकते हैं.

10. फॉर्म 12B जमा कराएं
जिन लोगों ने 1 अप्रैल 2021 के बाद जॉब चेंज किया है वो फॉर्म 12B के जरिए अपने काटे गए टीडीएस की जानकारी एंप्लॉयर को दे दें जिससे उनका नई कंपनी में ज्यादा टीडीएस ना काटा जाए. इसको जमा करने की आखिरी तारीख भी 31 मार्च है. 

ये भी पढ़ें

रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत का रुपये में पेमेंट करने का कोई इरादा नहीं, संसद में दी गई जानकारी

Petrol Diesel के दाम आज फिर बढ़े, दिल्ली में 100 रुपये के पार हुआ पेट्रोल, जानें आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget