एक्सप्लोरर

2000 रुपये के कितने नोट अब भी लोगों के पास बाकी, RBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

2000 Rupees Notes: आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार खत्म होने पर 6691 करोड़ रुपये रह गया.

2000 Rupees Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि 2000 रुपये के 98.12 परसेंट नोट अब तक बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं. इसके मुताबिक 2000 रुपये के 6691 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी. उसके बाद से ही इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है.

3.56 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 6691 करोड़ रुपये के कुल नोट बाकी

आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार खत्म होने पर 6691 करोड़ रुपये रह गया. यह मूल्य 19 मई, 2023 को आरबीआई के फैसले के दिन 3.56 लाख करोड़ रुपये था. रिजर्व बैंक ने कहा कि "इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के कुल 98.12 परसेंट नोट वापस आ चुके हैं."

अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में नोट बदलने की सुविधा मौजूद

इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. हालांकि अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से डाक के जरिये 2000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय को अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं.

2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर

चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं. आरबीआई ने नवंबर 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद 2000 रुपये के नोट पेश किए थे. 2000 रुपये के गुलाबी नोटों को लेकर शुरुआत में लोगों में काफी उत्साह था और आरबीआई के इन नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला लोगों के लिए अप्रत्याशित था.

ये भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार नए साल के पहले दिन तेजी पर बंद, सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा-निफ्टी 23,700 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget