एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: RBI ने दिया एक सप्ताह का और समय, उसके बाद 2000 रुपये के नोट का क्या होगा?

2000 Rupee Note: रिजर्व बैंक ने शनिवार को लोगों को बड़ी राहत देते हुए 2000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन को 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. जानते हैं इस समय सीमा के बाद क्या होगा.

2000 Rupee Note Exchange Deadline: भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को बड़ी राहत देते हुए 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. जिन लोगों ने अभी तक 2000 रुपये के नोट नहीं बदले हैं वह इस काम को 7 अक्टूबर, 2023 तक कर सकते हैं. ऐसे में लोगों को अब एक हफ्ते का अतिरिक्त वक्त मिल गया है. पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर यानी शनिवार को खत्म हो रही थी.

7 अक्टूबर तक बदल सकते हैं नोट

रिजर्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर से बैंकों और पोस्ट ऑफिस में आम लोग 2000 रुपये के नोट को नहीं बदल पाएंगे. हालांकि इसके बाद भी यह नोट चलन में बने रहेंगे और आप इसे केवल आरबीआई के ऑफिस में ही एक्सचेंज कर पाएंगे. ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आप डेडलाइन खत्म होने से पहले इस काम को पूरा कर लें.

डेडलाइन के बाद नोटों को क्या होगा?

भारतीय रिजर्व बैंक ने यह साफ कर दिया है कि 7 अक्टूबर की डेडलाइन खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को पास इन नोटों को बदलने का मौका रहेगा. बैंकों और पोस्ट ऑफिस में ग्राहक 2000 रुपये के नोटों को नहीं बदल पाएंगे, लेकिन आप इसे देशभर में स्थित आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जरूर बदल सकते हैं. इन ऑफिस में एक बार में केवल 20,000 रुपये तक की वैल्यू के नोटों को बदला जा सकता है. इसके लिए आपको एक आईडी प्रूफ भी जमा करनी पड़ेगी. इसके साथ ही सेंट्रल बैंक ने यह साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी यह नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे.

इतने नोट बैंकिंग सिस्टम में आ चुके हैं वापस-

ध्यान देने वाली बात ये है कि 19 मई, 2023 को रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था. बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 19 मई तक देशभर में 3.56 लाख करोड़ रुपये के वैल्यू के बराबर के नोट चलन में थे. वहीं 29 सितंबर, 2023 तक कुल 3.42 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए है. वहीं 14,000 करोड़ रुपये का वापस आना अभी भी बचा है.

पोस्ट के जरिए भी भेज सकते हैं पैसे

आरबीआई ने शनिवार को यह भी जानकारी दी है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 2000 रुपये के नोटों को रिजर्व बैंक के 19 इश्यू ऑफिस तक पोस्ट के जरिए भी भेजा जा सकता है. इन पैसों को बाद में ग्राहकों के खाते में जमा कर दिया जाएगा. इसके साथ ही एक आईडी प्रूफ भेजना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें-

Money Rules: क्रेडिट डेबिट से लेकर हवाई ईंधन के दाम तक बदल गए यह 7 वित्तीय नियम, देखें कौन कौन से हुए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget