एक्सप्लोरर

10 दिसंबर से इन जगहों पर बंद हो जाएंगे 500 के पुराने नोट

नई दिल्लीः 500 के नोटों से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. 10 दिसंबर यानी परसों से रेलवे और सरकारी बसों के टिकट खरीदने के लिए 500 के नोट इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे. वहीं मेट्रो टिकट खरदीने के लिए भी 10 दिसंबर से इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे. 10 दिसंबर से तीन जगहों पर 500 के नोट चलने बंद कर दिए गए हैं. रेलवे, मेट्रो और बस में 500 के पुराने नोट नहीं चलेंगे. हालांकि दूध की दुकान पर 500 के नोट पहले की तरह चलते रहेंगे. पहले सरकार ने ऐलान किया था कि 15 दिसंबर तक इन जगहों पर 500 के पुराने नोटों को लिया जा सकेगा. ऐसे में  ये नया फैसला लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.

गौरतलब है कि आज नोटबंदी को 1 महीना पूरा हो गया है और 8 नवंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था. 8 नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषित के बाद पूरा देश एटीएम और बैंकों के बाहर लाइनों में दिखाई दे रहे हैं. 1 महीना बीत जाने के बाद भी देश के एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

नोटबंदी को आज एक महीना पूरा हो गया पर संसद चल नहीं रही है और बैंकों और एटीएम पर लंबी कतारों का खात्मा नहीं हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर साथ देने के लिए देश की जनता को सलाम किया. उन्होंने कहा कि कहा कुछ दिनों का कष्ट है और आने वाले दिनों में फायदा होगा. पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके पर लिखा, “मैं भारत के उन लोगों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और ब्लैकमनी के खिलाफ इस मुहिम में अपनी सहभागिता दिखाई है. प्रधानमंत्री ने जनता को सैल्यूट करते हुए ट्विटर पर आगे लिखा, “सरकार के इस निर्णय से देश के किसानों, व्यापारियों, मजदूरों को बहुत फायदा मिलेगा.” नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा है और कई राज्यों से कई लोगों के मरने की भी खबरें हैं. इस अपने फैसले को सही ठहराते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “मैंने हमेशा कहा है कि सरकार के इस कदम से थोड़ी परेशानी होगी, दर्द होगा लेकिन आने वाले समय में इससे बहुत फायदा होगा.” मोदी ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ यज्ञ बताया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला कैशलेस की तरफ बढ़ने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget