एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडHappy Birthday AbRam: शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं बेटे अबराम, तस्वीरों में देखें
Happy Birthday AbRam: शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं बेटे अबराम, तस्वीरों में देखें
Written By : एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 27 May 2018 08:48 AM (IST)
1/10

अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें शाहरुख के बचपन की तस्वीर और अबराम की तस्वीर का साथ में कोलाज बनाया गया था. इस तस्वीर में शाहरुख और अबराम की शक्ल हू-ब-हू एक दूसरे जैसी लग रही है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
2/10

शाहरुख खान अक्सर अबराम के साथ की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
3/10

अबराम भी बॉलीवुड के उन स्टार किड्स में से हैं, जिनकी एक झलक के लिए लोग पागल दिखते हैं. शाहरुख खान और अबराम की ड्रेस सेंस की बात की जाए तो वो भी कई मौकों पर एक जैसी ही नजर आती है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
4/10

शाहरुख ने कहा कि उनके परिवार में हिंदु-मुस्लिम दोनों हैं. यही वजह है कि उन्होंने उनका नाम इस तरह का रखा. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
5/10

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के सबसे छोटे साहबज़ादे यानि उनके बेटे अबराम खान आज पांच साल के हो गए हैं. इस मौके पर हम आपको अबराम और शाहरुख की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देख आप भी समझ जाएंगे कि शाहरुख और अबराम एक दूसरे की कार्बन कॉपी हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
6/10

शाहरुख ने अपने बेटे अबराम का नाम बहुत सोच समझकर रखा. एक इंटरव्यू में किंग खान ने इस नाम के पीछे की असली वजह का खुलासा करते हुए बताया कि अबराम का नाम प्रोफिट अबराहम के नाम से प्रेरणा लेकर रखा गया है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
7/10

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अबराम सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आएं. लेकिन हकीकत ये भी है कि शाहरुख खान और गौरी ने कभी भी इस खबर की तस्दीक नहीं की. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
8/10

शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ जब भी नजर आते हैं तो उनकी लाजवाब बॉन्डिंग देखने को मिलती है. आईपीएल का मैच हो या फिर अपने घर से फैंस का अभिवादन स्वीकार करना, शाहरुख अक्सर अपने बेटे के साथ नजर आते हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
9/10

शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो खुद, उनके पिता, बेटे आर्यन और छोटे बेटे अबराम एक साथ एक तस्वीर में दिखाई दे रहे थे. शाहरुख की बनाई इस तस्वीर में चारों के चेहरे और चारों की आंखें एक दूसरे से मेल खा रही थीं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
10/10

शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ जब भी नजर आते हैं तो उनकी लाजवाब बॉन्डिंग देखने को मिलती है. आईपीएल का मैच हो या फिर अपने घर से फैंस का अभिवादन स्वीकार करना, शाहरुख अक्सर अपने बेटे के साथ नजर आते हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
Published at : 27 May 2018 08:36 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'सतलुज' के ओटीटी से हटने के बाद अब सीबीएफसी की मंजूरी का इंतज़ार कर रही है 'द इंडिया स्टोरी'
बॉलीवुड
Live Updates: साढ़े 7 बजे तक 40 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
बॉलीवुड
Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?
बॉलीवुड
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बॉसी लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस मूव्य के दीवाने हुए लोग























