एक्सप्लोरर
PHOTOS: ऑस्कर समारोह में अपनी मां के साथ पहुंचे देव पटेल
Written By : एजेंसी | Updated at : 27 Feb 2017 12:30 PM (IST)
1/7

भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल अपनी मां अनीता पटेल के साथ ऑस्कर समारोह में पहुंचे. 89वें अकादमी पुरस्कार में उन्हें फिल्म ‘लायन’ के लिये बेस्ट सहायक अभिनेता श्रेणी में नामित किया गया था लेकिन वो इस अवॉर्ड को जीतने से चूक गए.
2/7

अभिनेता ने फिल्म में सारू के बचपन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार सनी पवार का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, ‘‘वह वास्तव में बहुत अच्छा है और मैं उसका आभारी हूं.’’
3/7

उनकी फिल्म का निर्देशन गार्थ डेविस ने किया है. यह फिल्म सारू ब्रायली के वास्तविक जीवन से प्रेरित है, जो आस्ट्रेलियाई-भारतीय है और गूगल मैप की मदद से भारत में अपने खोये हुये परिवार को खोजने की कोशिश करता है.
4/7

अकादमी समारोह में पहुंचे 26 वर्षीय अभिनेता सफेद रंग की जैकेट पहने हुये थे. वह बेहद आकषर्क लग रहे थे.
5/7

उनके साथ आई उनकी मां ने काले रंग की साड़ी पहन रखी थी और बहुत कम श्रंगार किया था.
6/7

समारोह में सनी काले रंग की जैकेट पहनकर शामिल हुए. आठ साल के बाल अभिनेता अपने पिता के साथ समारोह में आये थे. वह बहुत सारे कलाकारों के साथ बातचीत करते और घुलते मिलते देखे गये. उन्होंने बेस्ट अभिनेता के लिए नामित एंड्रयू गारफील्ड के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई.
7/7

पटेल ने ऑस्कर समारोह के दौरान रेट कार्पेट पर कहा, ‘‘यह अद्भुत है. यह शानदार है कि मैं अपनी मां के साथ हूं और यह बहुत खूबसूरत और विशेष क्षण है. मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं.’’
Published at : 27 Feb 2017 12:30 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
बॉलीवुड
रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान
बॉलीवुड
Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 9 बजे तक 254 करोड़ के हुई पार
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार! बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म




















