एक्सप्लोरर

नए कृषि कानून वापसी बिल संसद से पारित के बाद अब क्यों खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन?

आंदोलन कभी मरता नहीं है. हर समय और हर पल एक आंदोलन की गुंजाइश होती है लेकिन हर आंदोलन की एक जिंदगी होती है और उसे खत्म होना ही पड़ता है. अब सवाल है कि क्या किसान बिल पर चल रहे आंदोलन को खत्म करने का समय आ गया है? जिस मुद्दे पर किसान आंदोलन कर रहे थे उस पर सरकार यू टर्न लेते हुए किसान कानून वापसी बिल को संसद के दोनों सदनों में पारित करवा लिया है, राष्ट्रपति की मुहर की सिर्फ औपचारिकता रह गई है. दरअसल, जब किसान कानून बना था तो किसानों ने इस कानून के खत्म होने को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था. पंजाब के किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहें हैं लेकिन धीरे-धीरे देश के किसान जुड़ने लगे और इस कानून को के खत्म करने के साथ ही एमएसपी लागू करने की भी मांग शुरू हो गई है.

दरअसल, किसान आंदोलन को देशव्यापी बनाने के लिए पूरे देश के किसानों के मुद्दे को जोड़ा गया. हालांकि पंजाब और हरियाणा के किसान के लिए एमएसपी बड़ा मुद्दा नहीं है. क्योंकि, देश के अन्य राज्यों की तुलना में एमएसपी सिस्टम मजबूत है. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी और साथ ही साथ कहा था कि एमएसपी पर एक कमेटी गठित की जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, इस कमेटी में केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि होंगे, किसान होंगे और एक्सपर्ट होंगे. इस घोषणा के बाद ही सरकार ने तीनों किसान बिल को वापस ले लिया है और अब सरकार जल्द ही एमएसपी पर कमेटी बनाने की घोषणा कर सकती है. इसके बाद आंदोलन कर रहे किसान संगठन में नरमी दिख रही है, पहले 26 नवंबर को प्रस्तावित संसद मार्च को स्थगित कर दिया और फिर सोमवार को सरकार ने संसद से किसान वापसी बिल पारित करवाया तो पंजाब के 32 संगठन की बैठक भी सोमवार को हुई. जिसमें बात छनकर आ रही है कि पंजाब के किसान संगठन आंदोलन खत्म करने पर विचार कर रहें हैं. किसान नेता हरमीत कादियां ने कहा- हम जीत चुके हैं. अब हमारे पास कोई बहाना नहीं है. घर वापसी पर संयुक्त किसान मोर्चा की मुहर लगनी बाकी है, अंतिम फैसला 1 दिसंबर को किसान संगठन पर लिया जा सकता है हालांकि इसमें भी एक पक्ष किसान आंदोलन खत्म करने पर विचार कर रहा है तो दूसरा पक्ष आंदोलन को जिंदा रखना चाहता है.

पंजाब के किसान क्यों आंदोलन खत्म करना चाहता है?

पंजाब के किसानों ने जब आंदोलन शुरू किया था तो मांग थी कि सरकार द्वारा पारित कानून को वापस लें. किसान के दवाब और पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर सरकार ने तीनों बिल वापस ले लिया है. पंजाब के किसानों की मांग पूरी हो गई है. दूसरी बड़ी बात ये है कि आंदोलन को देशव्यापी बनाने के लिए एमएसपी जोड़ा गया लेकिन पंजाब और हरियाणा के किसान के लिए ये अहम मुद्दा नहीं क्योंकि पंजाब और हरियाणा के किसानों के फसलों की सबसे ज्यादा खरीदारी एमएसपी के जरिए होती है. हालांकि देश में ऐसी स्थिति नहीं है. अब संकट है कि किसान आंदोलन में देश के किसान जुड़े थे, वो नाराज नहीं हो इसीलिए किसान नेता फेससेविंग करने के मूड में है. तीसरा बड़ा कारण है इस आंदोलन का किसान एक साल पूरा हो गया है, वो अब थक चुके हैं और ठंढ़ भी बढ़ने वाली है. किसान आंदोलन में दूसरे राज्यों की तुलना में पंजाब और हरियाणा के किसान की भागीदारी ज्यादा थी वो अब घर लौटना चाहते हैं लेकिन जिस किसान नेता को आगे की रणनीति है  वो आंदोलन को जिंदा रखना चाहते हैं. चौथी वजह है कि पंजाब विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं, कुछ किसान नेता इस चुनाव में भाग्य अजमाना चाहते हैं. किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. वहीं दूसरे किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल की मंशा चुनाव लड़ने की दिख रही है. ऐसे में लगता है कि अब किसान आंदोलन ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है लेकिन सारे विषय पर पर्दा जल्दी हटनेवाला है. अगर पंजाब के किसान आंदोलन खत्म करने के मूड में हैं तो किसान आंदोलन में दो फाड़ होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget