एक्सप्लोरर

देश की माली हालत को किस हद तक सुधरने देगा ओमिक्रोन वायरस?

कोरोना (Corona) के बढ़ते खतरों के बीच एक अच्छी खबर ये आई है कि देश की अर्थव्यवस्था (Economy) की माली हालत कुछ सुधरने लगी है और पिछले वित्तीय साल के मुकाबले मौजूदा चालू वित्त वर्ष (Financial Year) यानी 2021-22 में जीडीपी (GDP) 9.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. लेकिन इस लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है जबकि राज्यों में सम्पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की नौबत न आने पाये. अगर ओमिक्रोन (Omicron) वायरस मुंबई (Mumbai) व दिल्ली (Delhi) की तरह ही बाकी राज्यों में भी अपना कहर बरपाते हुए जानलेवा साबित होने लगा, तब सरकारों के पास भी लॉकडाउन लगाने के सिवा कोई और रास्ता नहीं बचेगा. ऐसी सूरत में इकॉनमी (Economy) के इंजन को पटरी से उतरने में ज्यादा देर नहीं लगेगी.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद महाराष्ट्र व दिल्ली की सरकार पूर्ण लॉकडाउन लगाने से फिलहाल परहेज़ कर रही हैं क्योंकि ऐसा करते ही अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी जिसे सुधरने में लंबा वक्त लगेगा. लिहाज़ा, वे नाईट और वीकेंड कर्फ्यू जैसी पाबंदी लगाकर एक तरफ जहां कोरोना के संक्रमण को रोकने के उपाय कर रही हैं, तो वहीं उनकी कोशिश है कि कारोबार पर भी बहुत ज्यादा असर न पड़े.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने आज जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है. इसमें सुधार की वजह मुख्य रूप से कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों के प्रदर्शन में सुधार को बताया जा रहा है. जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 7.3 फीसदी दर्ज किया गया था. हालांकि, सरकार द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो आरबीआई के अनुमान 9.5 फीसदी से कम है.

वैसे कोरोना काल में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों की अर्थव्यवस्थाओं को तगड़ा झटका लगा था. हालांकि, टीकाकरण में तेजी और संक्रमण के मामले घटने के बाद प्रतिबंध हटाए गए और आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौटने लगीं. इसी का असर है कि अर्थव्यवस्था फिर से आगे की ओर बढ़ रही है. क्रेडिट सुइस ने कहा था कि भारत में आर्थिक गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी और अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9 फीसदी रहने की संभावना है. इसी तरह  ब्रोकरेज कंपनी का चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर लगभग 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि अन्य रेटिंग एजेंसियों द्वारा पूर्व में जताए गए औसत अनुमान 8.4 से 9.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है.

लेकिन, भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसे लेकर तमाम अर्थशास्त्री भी चिंतित हैं कि आखिर ये लक्ष्य कैसे हासिल होगा. इस बीच चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को घरेलू रेटिंग एजेंसी 'इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च' ने कम कर दिया था. इंडिया रेटिंग्स के मुताबिक ओमिक्रॉन के संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई राज्यों ने पाबंदी लगानी शुरू कर दी है. इससे आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ेगा, जिससे चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर 0.10 फीसदी तक घटकर 9.2 फीसदी रह सकती है.

वैसे सांख्यिकी मंत्रालय के जीडीपी से जुड़े इन आंकड़ों का इस्तेमाल बजट बनाने में बेस के तौर पर ही किया जाएगा. इन आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में कृषि क्षेत्र 3.9 फीसदी के दर से ग्रोथ दिखाएगा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में ये 3.6 फीसदी रहा था. वहीं मैन्युफैकचरिंग सेक्टर 12.5 फीसदी के दर से विकास करेगा जबकि 2020-21 में सबसे बुरा असर इसी सेक्टर पर पड़ा था और वह -7.2 फीसदी रहा था. माइनिंग और क्वैरिंग सेक्टर में 14.3 फीसदी की दर से ग्रोथ होने का अनुमान है.

कंस्ट्रक्शन, ट्रेड होटल्स, ट्रांसपोर्ट, कम्यूनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े सर्विसेज में 10.7 प्रतिशत से लेकर 11.9 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया गया है. इलेक्ट्रिसिटी, गैस, वाटर सप्लाई और दूसरे यूटिलिटी की ग्रोथ रेट भी 8.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी -7.4 फीसदी से बढ़कर अब 8.4 फीसदी हो गई है. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि नये-नये रुप बदलकर आ रहा कोरोना वायरस क्या हमें इस लक्ष्य को हासिल करने देगा?

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'?  मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget