एक्सप्लोरर

शुभेंदु अधिकारी के जरिये, बीजेपी खोलेगी ममता के 'राज'?

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कल तक राजदार रहे शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता बनाकर बीजेपी ने सियासी शतरंज की वो चाल खेली है, जो आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. अधिकारी की तरह ही टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आये मुकुल रॉय के मुकाबले अधिकारी को नेता सिर्फ इसलिये ही नहीं बनाया गया कि उन्होंने नंदीग्राम में ममता को पटखनी दी है. बीजेपी के सूत्रों की मानें, तो इसके और भी कई कारण हैं जो बंगाल की भविष्य की राजनीति की दशा-दिशा तय करने के साथ ही कुछेक उलटफेर को भी अंजाम दे सकते हैं. 

यह सही है कि मुकुल के मुकाबले अधिकारी के पास संसदीय अनुभव ज्यादा है. लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि ममता के साथ ही उनके नजदीकियों की जो कमियां हैं, उसका राज शुभेंदु से बेहतर शायद ही कोई और जानता हो. दरअसल, बीजेपी की रणनीति है कि पिछली ममता सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जो लड़ाई अब तक सड़कों पर लड़ी जा रही थी, उसे अब दमदार तरीके से विधानसभा के भीतर कुछ ऐसे लड़ा जाएगा कि हर रोज सरकार को शर्मिन्दगी उठानी पड़े. यह ठीक है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास इतना अधिक बहुमत है कि उनकी सरकार को 77 विधायकों वाले विपक्ष से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लेकिन जब मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदारों के कथित कारनामों से जुड़े दस्तावेज अगर विपक्ष का नेता सदन में लहराने लगे, तब सरकार की हालत इतनी पतली हो ही जाती है कि उसे अपने बचाव में तमाम तरह के तर्क गढ़ने पड़ते हैं. केइसी बजी सरकार के लिए यह स्थिति बेचारगी वाली ही होती है और तब विपक्ष को और ज्यादा हमलावर होने का मौका मिलता है. 

कुछ यही रणनीति बीजेपी ने भी तैयार कर रखी है. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी के पास पिछली सरकार में मंत्री रहे टीएमसी नेताओं के कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेज भी हैं, जो सामने आने पर सरकार की नींद उड़ाने के लिए पर्याप्त हैं. बताया गया है कि उनमें से कुछ इस सरकार में भी मंत्री बन गए हैं. शुभेंदु के जरिये बीजेपी की रणनीति है कि ऐसे सभी मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों से जांच करवा कर ममता सरकार के लिये मुश्किलें पैदा की जाएं. 

जाहिर है कि ममता अपनी सरकार के किसी भी मंत्री के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग सिरे से ठुकरा देंगी. ऐसे में राज्यपाल के अलावा न्यायपालिका के विकल्प को आजमाकर सरकार की इमेज पर बट्टा लगाने की सियासत परवान चढ़ेगी. बताते हैं कि शुभेंदु बीजेपी में आने से पहले तक ममता को अपना राजनीतिक गुरू मानते रहे हैं और बदले में ममता ने भी उन्हें अपना सबसे भरोसेमंद शिष्य मान रखा था. लेकिन अब बंगाल की विधानसभा गुरु-शिष्य परंपरा का एक ऐसा नया रुप देखेगी, जहां हर रोज भरोसे की धज्जियां उड़ रही होंगी.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget