एक्सप्लोरर

दुनिया के नक्शे पर अपनी धाक जमाता 75 साल का 'जवान' भारत

नयी दिल्लीः भारत को आज़ाद कराने के लिए महज 23 बरस की उम्र में फांसी के फंदे को खुशी से गले लगाने वाले भगत सिंह ने कहा था-"प्रेमी,पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं.देशभक्तों को अक्सर लोग पागल कहते हैं." भगतसिंह जैसे अनेकों वीरों की शहादत के बदौलत मिली इस आजादी के कारण ही आज 75 बरस का भारत  अब पहले से अधिक जवान हो चुका है और दुनिया के हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़कर ये अहसास कराया है कि इरादे अगर मजबूत हों, तो अपने बलबूते पर वह सब पाया जा सकता है जिसे विकसित देश अब तक सिर्फ अपनी ही बपौती समझते आये थे.

आज़ादी मिलने के सालों बाद तक जो मुल्क भारत को मदारियों-सपेरों का देश समझा करते थे,अमेरिका जैसे वही देश आज हिंदुस्तान से निकलीं प्रतिभाओं का लोहा मानने को मजबूर हैं और कई क्षेत्रों में उन्हीं के भरोसे तरक्की के रास्ते पर बढ़ भी रहे हैं. कुछ दशक पहले तक भारत को ललकारने वाले देश आज हमारी ताकत देखकर हैरान-परेशान हैं और दुश्मनी की शुरुआत करने से पहले सौ बार सोचते हैं.खेल के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक ऐसा कौन -सा  क्षेत्र बचा है,जहां भारत ने दुनिया की निगाह में अपना एक अलग मुकाम हासिल न किया हो.

यह सच है कि पहले मुग़लों और फिर अंग्रेजो की गुलामी से आज़ाद होकर खुली हवा में सांस लेने के लिए हमें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. खुदीराम बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, अब्दुल हनीफ, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे अनेक वीरों की शहादत का कर्ज तो हम कभी अदा कर ही नहीं सकते लेकिन हां, उनके सपनों का भारत तो बना ही सकते हैं. कह सकते हैं कि इन 75 बरसों में हम उस मंज़िल को पाने के लिए आगे बढे तो हैं लेकिन उस मंज़िल तक पहुंचे नहीं हैं, लिहाज़ा सफर अभी खत्म नहीं हुआ है.

साल 1947 का विभाजन और उसके कारण हुए साम्प्रदायिक दंगे हमारी आज़ादी के इतिहास का एक ऐसा सियाह पन्ना है, जिसे हम न तो फाड़ सकते हैं और न ही भुला सकते हैं. अपनी ही जमीन का एक बड़ा हिस्सा देकर उस पर एक नया मुल्क बनाने से भी ज्यादा दर्द उन लाखों अनाम बेगुनाह लोगों का है जो 14-15 अगस्त को इन दंगों में मारे गए. उस दंश को हम आज भी झेल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भारत ने हिम्मत नहीं हारी और हर मुश्किल को आसान करते हुए तरक्की के ऐसे नये रास्ते ईजाद किये, जिसे देखकर अब दुनिया के अधिकांश देश रंज करते हैं. रामकृष्ण परमहंस ने कहा था- "आपकी सफलता का पैमाना दूसरे लोग तय करते हैं लेकिन संतुष्टि का पैमाना आप खुद तय करते हैं." इसलिये, दुनिया की निगाह में बेशक हम एक सफल देश बन चुके हैं लेकिन अपनी निगाह में हमें अभी भी इससे संतुष्ट होने की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिये.

बेशक आज़ादी पाने के लिए हमने बहुत कुछ खोया है,तो इसे संजोने-संवारने और आगे ले जाने के लिए इन 75 बरसों में हमने अपनी मेहनत के दम पर ही उम्मीद से ज्यादा पाया भी है.बैलगाड़ी से शुरु हुए सफ़र से चांद तक पहुंचने की दूरी के सपने को भारत ने साकार करके दिखाया है.

इन साढ़े सात दशकों में ना सिर्फ भारत का नक्शा  बल्कि और भी बहुत कुछ बदला है. पढ़े-लिखे लोगों की संख्या चार गुना बढ़ी है और प्रति व्यक्ति आय में भी काफी इजाफा हुआ है. साल 1947 में प्रति व्यक्ति की सालाना आय 274 रुपये थी, जो अब बढकर करीब 1.45 लाख रुपये हो गई है.तब जनसंख्या घनत्व (प्रति इकाई क्षेत्रफल पर निवास करने वाले लोगों की संख्या) 114 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर थी, जो अब 410 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है. फर्टिलिटी रेट (प्रजनन क्षमता) की बात करें, तो आजादी के समय में एक महिला के औसत 5.9 बच्चे, यानी छह बच्चे होते थे.जबकि अब ये आंकड़ा 2.2 रह गया है, यानी अब एक महिला के दो बच्चे होते हैं.तब भारतीयों की औसत आयु 37 साल ही हुआ करती थी,जो अब 69 साल है.

शहरी जनसंख्या की बात करें, तो आजादी के समय में कुल जनसंख्या में इसका योगदान 17 फीसदी था, जो अब 35 फीसदी हो गया है. लोगों ने पढ़ने-लिखने के महत्व को समझा. पहले देश में साक्षरता दर 18 फीसदी थी, जो अब 78 फीसदी हो गई है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा की बात करें तो भारतीय मानचित्र में बहुत बदलाव नहीं आया, लेकिन देश के भीतर राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन की प्रक्रिया आजादी के बाद से ही चलती आ रही है.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम?  (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV?  #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget