एक्सप्लोरर

ब्लॉग: महिला सुरक्षा पर सीएम संजीदा, तो पुलिस क्यों है निष्क्रिय?

मर्दों के जोर वाले समाज में आज बेटियों के लिए ना तो सुबह महफूज रह गई है और ना ही दोपहर। इन घटनाओं के पीछे की वजह सिर्फ मर्दों की संक्रमित मानसिकता ही नहीं.. बल्कि समाज में कानून का खत्म होता इकबाल भी है।

उन्नाव हो या संभल...बदायूं हो या मैनपुरी...शहर दर शहर एक के बाद सामने आता बेटियों पर जुल्म का सिलसिला आज भी जारी है। सड़कों पर पसरा रात का अंधेरा तो औरतों और बच्चियों के लिए हमेशा से ही खतरनाक रहा...लेकिन मर्दों के जोर वाले समाज में आज बेटियों के लिए ना तो सुबह महफूज रह गई है और ना ही दोपहर। इन घटनाओं के पीछे की वजह सिर्फ मर्दों की संक्रमित मानसिकता ही नहीं.. बल्कि समाज में कानून का खत्म होता इकबाल भी है। तो आखिरकार जुल्म की शिकार हुई तमाम बेटियों को इंसाफ मिलेगा कैसे।

एक के बाद एक सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद अब योगी सरकार बेटियों को न्याय दिलाने को लेकर हरकत में आई है। ऐसे मामलों में दोषियों को तय वक्त में सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। महिला और बाल अपराध के लिए योगी सरकार ने 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने जा रही है, जिसमें 144 नियमित फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगे, जिनमें सिर्फ दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई होगी...जबकि 74 फास्ट ट्रैक कोर्ट सिर्फ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों के लिए होंगे।

हर कोर्ट के गठन में 75 लाख रुपयों का खर्च आएगा, जिसका 60 फीसदी खर्च केंद्र सरकार और 40 फीसदी खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इन अदालतों के लिए 218 अतिरिक्त सत्र न्यायाधीशों की नियुक्ति होगी और उनके साथ 7 सहयोगी स्टाफ भी होंगे। यूपी में इस वक्त सिर्फ बच्चों से जुड़े 42 हजार 379 मामले लंबित हैं। जबकि, महिलाओं से जुड़े 25 हजार 749 मामले विचाराधीन हैं। लेकिन अब इन सभी मामलों की सुनवाई नए फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, ताकि हर मामले की तय वक्त में सुनवाई खत्म हो सके और दोषियों को बिना देरी हुए जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

फास्ट ट्रैक कोर्ट तेजी से काम करे और पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द इंसाफ मिले इसकी बुनियाद है पुलिस की सक्रियता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा पुलिस को सक्रिय रहने और जिम्मेदार बनने की नसीहत देते रहे हैं लेकिन ठीक एक दिन पहले पुलिस की सक्रियता की तस्वीर एबीपी गंगा ने आपके सामने रखी थी।

मेरठ, प्रयागराज, मथुरा, इटावा समेत कई जिलों में हमने पुलिस की मुस्तैदी का जो रिएलिटी चेक किया उससे चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं, मेरठ में शाम ढलने के बाद हमने पाया की 80 फीसदी पुलिस चौकियों में या तो ताले लटके थे या फिर वहां जो इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी मौजूद थे, वो चौकियों में सोते हुए पाये गए।

एबीपी गंगा ने मेरठ की एक दो नहीं बल्कि कई पुलिस चौकियों पर खुद जाकर इस बात की तस्दीक की...कि रात के वक्त क्या पुलिस गश्त पर निकलती है या नहीं। हमारी इस पड़ताल में प्रयागराज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस के इंतजाम वैसे नहीं मिले जिसकी पुलिस से उम्मीद की जाती है और यही हाल मथुरा में देखने को मिला जहां चौराहों से पुलिस की पिकेट वैन गायब थी और सड़कें सुनसान।

सरकार का कोई भी फैसला जनहित में ही होता है, लेकिन उसके नतीजे सिस्टम के मुताबिक तय होते हैं। अगर मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देशों पर ईमानदारी से अमल हो तो उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा, जिसकी सच्चाई एबीपी गंगा के रिएलिटी चेक के तौर पर पूरा प्रदेश, सत्ता और सिस्टम भी देख रहा है। पुलिस मुस्तैदी से काम करे तो अपराध वैसे भी कम होंगे। सरकार को चाहिए कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से भी पहले पुलिस तंत्र को फास्ट बनाए तभी फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget