एक्सप्लोरर

सऊदी अरब और इजरायल के बीच फंसी गांठ को बुद्धिमानी से सुलझा रहा है भारत, डिप्लोमेसी के जरिए बना रहा संतुलन

भारत इस वक्त विदेश नीति के मामले में कुछ जटिल समीकरणों में उलझा है. रूस और यूक्रेन के युद्ध को आज डेढ़ साल से अधिक हो गए, लेकिन भारत ने खुल कर किसी का भी साथ नहीं लिया, अपनी बेहद नाजुक स्थिति को डिप्लोमेसी से संभाला. इसके जरिए अमेरिका और रूस दोनों के ही साथ संबंधों को ठीक रखा. इसी तरह सऊदी अरब के साथ भी भारत के संबंध ठीक हो रहे हैं. भारत अब इन देशों के बीच संतुलन को कायम कर अपनी डिप्लोमेटिक छुरी को धार चढ़ा रहा है. 

सऊदी अरब को बनना है इस्लामी जगत का अगुआ

सऊदी अरब और इजरायल के समीकरण को समझने के लिए पहले थोड़ा सा इतिहास में झांकना होगा. उसके बाद ही हम इन दो देशों के संबंध और भारत की विदेश नीति का संतुलन समझ पाएंगे. सऊदी अरब की जो चुनौतियां हैं, वहां की जो परिस्थितियां हैं, उसको हमें समझना होगा.

जरा गौर से याद कीजिए कि जो 'फर्स्ट वर्ल्ड' या विकसित देश हैं यूरोप-अमेरिका के, उनकी पहले या दूसरे महायुद्ध के बाद क्या स्थिति हुई थी? सऊदी अरब की जिस तरह से नीतियां बदल रही हैं, पड़ोसियों के साथ, जो उदारवादी चेहरा वह पेश करने की कोशिश कर रहा है, उसके कारण आर्थिक हैं. हम जानते हैं कि हरेक देश की अपनी स्थिति होती है, अपनी संस्कृति होती है और अपनी विशेषता होती है. सऊदी अरब की जो अर्थव्यवस्था है, वह पूरी तरह पेट्रोलियम और गैस इत्यादि पर निर्भर है. इस खजाने को निकालने की जो भी तकनीक है, वह पूरी की पूरी पश्चिम की है. तो, दोनों तरफ से जब तक समन्वय बना रहता है, तब तक बना रहता है.

सऊदी अरब के पास उसकी अपनी कोई आर्मी नहीं है. उसका पूरा ध्यान अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है. दूसरे, जो उसकी एक छवि है, इमेज है- इस्लामिक दुनिया के अगुआ होने की, वह भी उसे बनाकर रखनी है. वहीं इजरायल-फलस्तीन का भी मसला है. तो, इन सभी बातों और मुद्दों को सोचकर यही लगता है कि सऊदी अरब को यह पता है कि उसने अगर खुद को आधुनिक नहीं बनाया, तो आने वाले समय में वह अलग-थलग पड़ जाएगा. इसके अलावा, मज़हब के नाम पर जिस तरह आतंक को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह पूरी दुनिया में नासूर बन गया है. अमेरिका इससे पीड़ित है, फ्रांस इससे पीड़ित है, भारत सबसे अधिक पीड़ित है...तो सऊदी अरब को लगता है कि उदारवादी चेहरा दिखाना ही ठीक रहेगा.

कुछ ताकतें हमेशा चाहेंगी अशांति

चाणक्य ने बहुत पहले ही अर्थनीति में बता दिया था कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है. अभी अमेरिका में ट्रंप के मुकाबले बाइडेन के आने के बाद स्थितियां बदली हैं. ईरान की भूमिका इसलिए मुश्किल थी, क्योंकि अमेरिका में पहले रिपब्लिकन थे. एक कारण आर्म्ड इक्विपमेंट की कंपनियां भी हैं. उनके हिसाब से अगर सेंट्रल एशिया और मिडल ईस्ट में शांति हो जाएगी, तो फिर दिक्कतें ही फैलेंगी.

मिस्र की धरती से हमास की जो भूमिका है, उसे भी हम सब जानते हैं. इजरायल का संघर्ष उसके अस्तित्व का है, वहीं कुछ ताकतें हैं जो उधर लगातार कुछ न कुछ आग लगाए रखना चाहती हैं. जैसे, दक्षिण पूर्व एशिया में आप पाएंगे कि पाकिस्तान और चीन को लगातार भारत के साथ इंगेज किया जा रहा है, ताकि यहां संघर्ष बना रहे, फिर हथियारों की बिक्री हो. मोदी सरकार के आने के बाद भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है. अभी मेक इन इंडिया को लेकर भी काम चल रहा है. तो, दुनिया की जो दिशा है, वह फिलहाल तो भारत की तरफ केंद्रित होगी ही.

भारत साध रहा है 'फाइन बैलेंस'

भारत लगातार एक फाइन बैलेंस कायम रख रहा है. चाहे वह रूस-यूक्रेन युद्ध में हो या अरब-इजरायल मसला हो, हमारा देश किसी एक के पक्ष में नहीं जाता. भारत के संबंध सऊदी अरब के साथ पुराने समय से है. इजरायल के साथ हमारे संबंध हैं, लेकिन उसके साथ खुलकर भारत नहीं आता है. इसका कारण है. अगर इजरायल को खुलेआम समर्थन दिया गया तो हमारा पीओके और अक्साई चिन वाला मसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर पड़ेगा.

2040 तक हम जीवाश्म-ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं. सऊदी अरब के साथ हमारे आर्थिक संबंध भी हैं. सस्ते दर पर ऊर्जा मिलने से लेकर सऊदी अरब में जो हमारा डायस्पोरा है, जो प्रवासी भारतीय हैं, वह भी हमारे संबंधों को तय करने में बड़ी भूमिका तय करता है. ये सारी चीजें कहीं न कहीं भारत को एक क्लियर स्टैंड लेने से रोकती हैं. पीओके और 28 सीट का जो मुद्दा है, उसकी वजह से भारत दोनों देशों के माध्यम से डिप्लोमेसी के जरिए ही सावधानी और संतुलन बरतता है.

आज जो दुनिया है, वहां Might is right रहा है. भारत ने हमेशा यह दिखाया है कि वह आक्रामक नहीं है, भरोसेमंद है. हाल ही में कोविड के दौरान दुनिया ने देखा और भारत का लोहा माना कि भारत ने किस तरह पूरी दुनिया की मदद की. चीन का विस्तारवादी रवैया दुनिया को नहीं सुहाता और उसे काउंटर करने के लिए भारत की तरफ ही चाहे वह अमेरिका हो या रूस हो या कोई भी ताकतवर देश हो, देख रहे हैं. वैसे भी, आप देखें तो ब्रिटिशर्स जहां कहीं भी सत्ता छोड़ कर भागे हैं, वहां कुछ न कुछ विवाद पैदा करके चले गए. जैसे 1947 में भारत को पाकिस्तान का नासूर देकर गए, फिर 1948 में इजरायल भी उन्होंने ही बनाया. जहां से वे गए हैं, विवादित बना कर गए हैं. भारत इन सभी से दूर, बहुत ही संतुलित तरीके से पूरी दुनिया में अपनी पैठ बना रहा है, बिना किसी का पक्ष लिए वह दुनिया में अपनी धमक दिखा रहा है और बिना किसी को धमकी दिए वह सबका प्रिय बन रहा है. जाहिर तौर पर भारत अरब को भी साध चुका है और इजरायल को भी. भारत बिना दुश्मन बढ़ाए अपने दोस्तों की संख्या बढ़ा रहा है. 

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]  

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! |  | Champat Rai | ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget