एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर के बाद बेपरवाह हुए तो तीसरी लहर बरपाएगी कहर

नई दिल्लीः देश में कोरोना की दूसरी लहर के काबू में आते ही लोगों ने फिर से लापरवाही बरतना शुरु कर दी है, जो आने वाले दिनों में ज्यादा घातक साबित हो सकती है. लोगों की इसी लापरवाही के चलते आज दिल्ली हाइकोर्ट को स्वत: ही संज्ञान लेते हुए केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करके ये हिदायत देनी पड़ी है कि मास्क लगाने और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाये. 

दरअसल, लॉकडाउन खुलते ही सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठीक वैसे ही बेपरवाह नजर आ रहे हैं, जैसे पिछले साल पहली लहर के काबू में आते ही बेफिक्र हो गए थे. कोरोना के नये केस कम होते ही आम धारणा ये बनने लगी है कि अब ये वायरस चला गया, जो कि सबसे बड़ी भूल है. जबकि WHO समेत दुनिया के तमाम वैज्ञानिक कह चुके हैं कि कोविड वायरस अगले कई साल तक सक्रिय रहने वाला है. हर थोड़े अंतराल के बाद ये अपना रूप बदलकर इंसानों को शिकार बनाता रहेगा. लिहाजा वैक्सीन लगवाने के बावजूद पूरी सावधानी रखना जरुरी है, वरना ये दोबारा चपेट में ले सकता है.

अच्छी बात ये है कि पिछली 3 मई से कोरोना की रिकवरी दर में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, जो अब 96 फीसदी तक जा पहुंची है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों यानी एक्टिव केसों में भी लगातार कमी आ रही है. देश के 513 जिलों में 11 से 17 जून के बीच पॉजिटिव केस पांच प्रतिशत से भी कम थे. लेकिन इसका यह मतलब निकाल लेना कि कोरोना वायरस अब भारत से चला गया, बहुत बड़ी बेवकूफी होगी.

दुनिया के कई देशों ने तीसरी के बाद चौथी लहर का भी सामना किया है. लिहाजा हमें भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा. सिर्फ सरकार के स्तर पर ही नहीं, बल्कि अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में भी खुद को मानसिक रुप से तैयार करना होगा कि मास्क अब हमारे शरीर का ही एक हिस्सा है और सामाजिक दूरी बनाए रखना, एक आदत है. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बिल्कुल सही कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट आते रहेंगे और बढ़ते रहेंगे. उसे कंट्रोल करने के फार्मूले में कोई बदलाव नहीं आएगा. लेकिन नए वेरिएंट आने से पहले ही हमें उससे बचने के लिए तैयार रहना होगा.

देश की राजधानी में लोगों की लापरवाही वाली तस्वीरें देखने के बाद आज दिल्ली हाइकोर्ट को भी यह कहने पर मजबूर होना पड़ा कि कोरोना की तीसरी लहर से हम ज्यादा दूर नहीं हैं. लिहाजा अभी भी सामाजिक दूरी रखने जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना-कराना होगा. दरअसल, एम्स के एक डॉक्टर ने हाइकोर्ट के जजों को कुछ तस्वीरें भेजी थीं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है. इन्हें देखने के बाद कोर्ट ने स्वयं ही इस पर संज्ञान लिया और मामले की सुनवाई की.

केंद्र व दिल्ली सरकार को कोर्ट ने निर्देश दिया कि सभी बाजारों में कोरोना से बचाव के नियमों को सख्ती से लागू कराना सुनिश्चित किया जाये. दोनों सरकारों को चेतावनी भरे लहज़े में हाइकोर्ट ने यह भी कहा कि इस वक़्त अगर इस महामारी को रोकने की कोशिशों में जरा भी लापरवाही बरती गई, तो आने वाली तीसरी लहर, इस दूसरी लहर से भी कहीं ज्यादा विकराल साबित हो सकती है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics:  शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics:  शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget