एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को "विषगुरु" कहकर कांग्रेस जीत पाएगी चुनावी-बाजी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने एक नये जुमले का इस्तेमाल शुरु कर दिया है. वह शब्द है- 'विषगुरु.' विष को हिंदी-उर्दू में ज़हर कहा जाता है. यानी इस नए जुमले के जरिये कांग्रेसी नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि पीएम मोदी ज़हर फैलाने वाली राजनीति के गुरु हैं. बेशक लोकतंत्र में सबको अभिव्यक्ति की आज़ादी है, लेकिन प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना क्या उचित है?

इससे जाहिर होता है कि देश की राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच संवाद के स्तर का कितना पतन होता चला जा रहा है. दरअसल, पिछले आठ सालों में कांग्रेस को लगातार मिली चुनावी हार के बाद पार्टी के नेताओं में बेतहाशा कुंठा आ गई है और ये नयी जुमलेबाजी उसका ही नतीजा है. असल में ये उनके राजनीतिक दीवालियेपन को ही उजागर करता है.

दरअसल, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जयराम रमेश इससे पहले तक पीएम मोदी के लिए "झूठ के विश्वगुरू" शब्द का इस्तेमाल अक्सर करते रहे हैं. राहुल गांधी ने भी कई बार पीएम मोदी को "झूठा" कहा है. हालांकि कांग्रेस के इन दोनों नेताओं की ऐसी अभद्र भाषा पर बीजेपी नेता कभी उलझने के मूड में नहीं रहे और उन्होंने इसे इग्नोर करना ही उचित समझा.

इस बार जयराम रमेश ने पार्टी के ही एक प्रवक्ता की सलाह पर राजनीति में शालीन भाषा की हदें पार करने में जरा भी देर नहीं लगाई. प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद 1 जून को जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि "ईडी के जरिये सोनिया-राहुल को नोटिस भेजकर "बदले की राजनीति करने वाले विश्वगुरु" ने अपना एक और नीचापन दिखा दिया. मनी लॉन्ड्रिंग का केस पूरी तरह से बोगस है, क्योंकि न तो कहीं से पैसा आया और न ही लॉन्ड्रिंग हुई. सच खुद ही सामने आएगा. हम चुप नहीं बैठेंगे."

उनके इस ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "मुझे आपके ट्वीट के एक शब्द में छोटी-सी गलती दिखाई दे रही है. क्या ये 'विषगुरु' नहीं होना चाहिये?" जयराम रमेश ने फ़ौरन खेड़ा की सलाह मानते हुए जवाबी ट्वीट किया- अरे हां, आप बिलकुल सही कह रहे हैं. गलती मेरी तरफ से ही ही हुई है. यह तो "विषगुरु" होना चाहिये, न कि "विश्वगुरु".

उसके बाद से ही जयराम रमेश अपने सभी ट्वीट में पीएम मोदी के लिए लगातार "विषगुरु" शब्द का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. खबर है कि रणदीप सुरजेवाला को हटाकर जयराम रमेश को पार्टी जल्द ही अपने संचार व मीडिया विभाग का इंचार्ज बनाने वाली है, इसलिये सरकार के खिलाफ पहले से ही उन्होंने आक्रामक भाषा अपनाने की तैयारी शुरु कर दी है. 

दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी के दो पूर्व प्रवक्ताओं ने जो जहरीले बोल बोले हैं, उसकी शह उन्हें पार्टी की टॉप लीडरशिप से मिली थी. इसलिये अब वह बीजेपी की कथित साम्प्रदायिक राजनीति से सीधे भिड़ने के मूड में है, इसीलिए ये नया जुमला दिया गया है. लेकिन कांग्रेस का इतिहास बताता है कि ये जुमला भी उसे "मर्चेंट ऑफ डेथ" की तरह कहीं उल्टा न पड़ जाये?

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget