एक्सप्लोरर

धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाकर बीजेपी ने साध लिए कई सियासी समीकरण?

वकालत से सियासत में कूदने वाले किसान पुत्र जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. वे 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे. हालांकि इस पद के लिए जितने भी नामों की चर्चा हो रही थी, धनखड़ का नाम सबसे आखिरी पायदान पर था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर फैसला लेकर सबको चौंका दिया था. कहते हैं कि राजनीति में दुश्मनी भी स्थायी नहीं होती. पश्चिम बंगाल का राज्यपाल रहते हुए धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शुरुआत से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा, लेकिन कितनी हैरानी की बात है कि उन्हीं ममता ने अपनी पार्टी के 34 सांसदों को मतदान से गैर हाजिर करवाकर जगदीप धनखड़ का परोक्ष समर्थन कर दिया.

दरअसल, बीजेपी ने पहले आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर और अब धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाने के जरिये एक साथ कई सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है. धनखड़ की छवि एक शिक्षित और जुझारु जाट नेता की रही है और जाट समुदाय में उनकी खासी पकड़ भी है. अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं, लिहाजा बीजेपी ने धनखड़ को इस पद पर बैठाकर जाटों का दिल जीतने के साथ ही राजस्थान का किला फ़तह करने की भी रणनीति बनाई है.

केंद्र सरकार के लाये तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ जो किसान आंदोलन हुआ,उसके चलते हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व पश्चिमी यूपी के आम किसान व जाट बीजेपी सरकार से नाराज हो गए थे, लेकिन धनखड़ के जरिये बीजेपी ने अब उनकी नाराजगी दूर करने का जो ब्रहमास्त्र चलाया है, वह राजस्थान व मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव में तो अपना असर दिखायेगा ही, लेकिन उसके बाद 2024 के हरियाणा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को इसका बड़ा फायदा मिलेगा.

राजस्थान, हरियाणा के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में भी जाट मतदाताओं की खासी संख्या है, जिन्हें बड़ा वोट बैंक माना जाता है. बीजेपी का लक्ष्य है कि 2024 लोकसभा चुनाव में ये जाट वोट बैंक एकमुश्त उसके साथ आ गया तो ऐसी कई सीटें भी उसके खाते में आ सकती हैं, जहां फिलहाल विपक्ष का कब्जा है.

चूंकि धनखड़ किसान परिवार से आते हैं, लिहाजा उनके उपराष्ट्रपति बनने से किसानों में भी बीजेपी के प्रति जो नाराजगी है वो दूर हो सकती है. किसानों, जाटों के अलावा बीजेपी की नजर उस वोट बैंक पर भी है, जो कानूनी पेशे से जुड़े हैं. उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने अपने कॅरियर की शुरुआत वकालत से की थी और आज भी उनका नाम एक धाकड़ वकील के तौर पर ही लिया जाता है. देशभर में 10 लाख से ज्यादा लोग वकालत के पेशे में हैं. ऐसे में बीजेपी को वकीलों का भी साथ मिल सकता है. धनखड़ को जब उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम बीजेपी नेताओं ने उन्हें किसान पुत्र कहकर ही बुलाया था.

धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने से बीजेपी और सरकार की एक और सिरदर्दी भी कम हो जाएगी. जाट समुदाय से ही संबंध रखने वाले सत्यपाल मलिक केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ लगातार मुखर हैं. वे फिलहाल  मेघालय के राज्यपाल हैं. किसान आंदोलन के वक़्त बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने दबी जुबां में ये आरोप भी लगाया था कि मलिक जाट समुदाय और किसानों को भड़का रहे हैं. बताते हैं कि पार्टी मजबूरी में ही उन्हें झेल रही है, लेकिन धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने से बीजेपी अब मलिक से छुटकारा पा सकती है और इससे उसे कोई खास नुकसान भी नहीं होगा.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से  शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से  शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Embed widget