एक्सप्लोरर

BLOG: क्या आज तय हो जाएंगी आईपीएल प्लेऑफ की दो और टीमें?

आईपीएल में प्लेऑफ की कहानी इस बार भी नहीं बदली. इस बार भी हमेशा की तरह आखिरी लीग मैच तक तस्वीर साफ होने की कहानी फंसती दिख रही है.

आईपीएल में प्लेऑफ की कहानी इस बार भी नहीं बदली. इस बार भी हमेशा की तरह आखिरी लीग मैच तक तस्वीर साफ होने की कहानी फंसती दिख रही है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट टेबल में नीचे की दो पायदान पर होने के बाद भी बड़ी टीमों का खेल बिगाड़ सकती हैं. जैसा कि संभावना दिख रही है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम के खाते में 14 प्वाइंट्स होंगे और फिलहाल इस कसौटी पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भी शामिल हैं. इन दोनों ही टीमों ने अभी तक 11-11 मैच खेले हैं. इन दोनों ही टीमों के खाते में 4-4 जीत है. इन दोनों ही टीमों को अभी 3-3 मैच और खेलना है. जाहिर है अगर ये दोनों टीमें अगले तीनों मैच जीत जाती हैं तो इनके खाते में भी 14 अंक होंगे. इन दोनों टीमों को अब आपस में लीग मैच नहीं खेलना है. अब थोड़ी देर के लिए अभी तक जिन समीकरणों पर हमने चर्चा की उसे भूल जाइए. ऐसा कुछ भी नहीं होगा अगर आज खेले जाने वाले दो मैच में नतीजे इन दोनों टीमों यानि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट  राइडर्स के खिलाफ गए. इस समीकरण को इस तरह समझिए. दिल्ली और मुंबई के पास प्लेऑफ में जाने का मौका आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. चेन्नई की टीम अब तक खेले गए 12 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है. दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं. दोनों ही टीमों ने 7-7 मैच जीते हैं. यानी दोनों टीमों के खाते में 14-14 अंक हैं. ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आज का मैच जीत लेंगे तो उनके भी 16-16 प्वाइंट हो जाएंगे और प्लेऑफ में उनकी जगह भी पक्की हो जाएगी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी तरह छुट्टी हो जाएगी क्योंकि वो बाकि बचे दो मैच जीतने की सूरत में भी 12-12 प्वाइंट तक ही पहुंच पाएंगे. आपको बताते चलें कि इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आसानी से 4 विकेट से हराया था. मुंबई इंडियंस के लिए थोड़ी चुनौती कड़ी इसलिए हो सकती है क्योंकि इस सीजन में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मैच खेल रही है. इन दोनों टीमों के बीच एक और लीग मैच 5 मई को खेला जाना है. लेकिन तब तक प्लेऑफ की तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी होगी. चौथी टीम की रेस में कौन ज्यादा मजबूती से शामिल चेन्नई सुपरकिंग्स पहले से प्लेऑफ में है. दिल्ली और मुंबई भी आज नहीं तो अगले मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी. अब मान लें कि अगर ये दोनों आज ही प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं तो फिर चौथी टीम की लड़ाई थोड़ी आसान हो जाएगी. क्योंकि फिर ये लड़ाई सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच रह जाएगी. हैदराबाद फिलहाल चौथी, पंजाब 5वीं और राजस्थान रॉयल्स छठी पायदान पर है. इन तीनों ही टीमों के पास प्वाइंट टेबल में 10-10 अंक हैं. राजस्थान को छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब ने 11-11 मैच खेले हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैच खेल चुकी है. हैदराबाद और पंजाब की टीम के पास अपने खाते में 16 अंक जमा करने का मौका है जबकि राजस्थान के पास 14. भूलना नहीं चाहिए कि आखिरी मिनटों में इन अंकों की लड़ाई को नेट रनरेट का मुकाबला और दिलचस्प बनाएगा. प्लेऑफ का ‘सस्पेंस’ और गहरा हो जाएगा अगर आज कोलकाता और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अपने अपने मैच जीत जाती हैं.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget