एक्सप्लोरर

BLOG: टीम इंडिया के खिलाफ सेना चुनने में इंग्लैंड को आ रही है कौन सी मुश्किल

सारा पेंच बदलते मौसम के चक्कर में फंसा है. एक वक्त था जब इंग्लैंड की पिचें तेज हुआ करती थीं. इंग्लिश टीम को और उनके चयनकर्ताओं को टीम सेलेक्शन में किसी तरह की दुविधा नहीं होती थी.

सारा पेंच बदलते मौसम के चक्कर में फंसा है. एक वक्त था जब इंग्लैंड की पिचें तेज हुआ करती थीं. इंग्लिश टीम को और उनके चयनकर्ताओं को टीम सेलेक्शन में किसी तरह की दुविधा नहीं होती थी. प्लेइंग-11 में एक स्पिनर बाकी तेज गेंदबाज. अब पिच का मिज़ाज ऐसा है कि स्पिन गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित होते दिख रहे हैं. कम से कम उम्मीद तो यही है कि इस मौसम में ‘ड्राय’ पिचों पर स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होंगे. टी-20 और वनडे सीरीज में इस बात की झलक मिल भी चुकी है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में स्पिन गेंदबाजों ने 19 विकेट झटके. इसमें भारतीय स्पिनर्स ने 11 और इंग्लिश स्पिनर्स ने 8 विकेट झटके. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 9 विकेट लिए. जबकि आदिल रशीद ने इंग्लैंड के लिए 6 विकेट अपनी झोली में डाले. इस प्रदर्शन के आधार पर तो टेस्ट टीम में 2 स्पिनरों को मैदान में उतारना कोई गलत फैसला नहीं दिखता. हां, अगर अगले 3-4 दिनों में इंग्लैंड में बारिश हो गई तब शायद पिच का मिज़ाज थोड़ा बदलेगा. भारतीय टीम में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया जा चुका है. इंग्लैंड की टीम का चयन अभी होना है. भारतीय टीम में तीन स्पिनर्स को जगह दिए जाने के बाद से ही इंग्लैंड की टीम पेशोपेश में है. उन्हें भी लग रहा है कि वनडे सीरीज में अच्छी फॉर्म दिखा चुके आदिल रशीद को टेस्ट टीम में चुना जाए. लेकिन उसमें एक दिक्कत है. रशीद को टेस्ट टीम में चुनने में रोड़ा दरअसल आदिल रशीद ने कुछ समय पहले ही तय किया था कि वो इस सीजन में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे. उन्होंने दिसंबर 2016 में चेन्नई में भारत के खिलाफ ही अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था. करीब डेढ़ साल पहले खेले गए उस टेस्ट मैच में आदिल रशीद को सिर्फ एक विकेट मिला था. ऐसे में अगर उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करना ही है तो पहले कप्तान जो रूट को उन्हें भरोसे में लेना होगा. BLOG: टीम इंडिया के खिलाफ सेना चुनने में इंग्लैंड को आ रही है कौन सी मुश्किल कप्तान और चयनकर्ताओं के पास आदिल रशीद के अलावा जैक लीच को भी टीम में शामिल करने का विकल्प है. जैक लीच बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं. इसी साल मार्च में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी. जो उनके करियर में अब तक का इकलौता टेस्ट मैच है. जैक लीच ने उस मैच की पहली पारी में तो कोई भी विकेट नहीं लिया था लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने टॉम लैथम और रॉस टेलर का अहम विकेट लिया था. इंग्लिश काउंटी सॉमरसेट के लिए खेलने वाले जैक लीच को उसके बाद चोट लग गई थी और वो अगली सीरीज में मैदान से बाहर बैठे थे. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उन्हें टीम में शामिल करेंगे या नहीं इस बात का फैसला उनके साथ साथ चयनकर्ता एड स्मिथ और कोच ट्रेवर बेलिस को लेना है. स्पिनर मोईन अली की जगह है पक्की फिलहाल एक स्पिनर के तौर पर मोईन अली का इंग्लैंड की टीम में चुना जाना तय है. मोईन अली इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने 50 टेस्ट मैच खेले हैं. 50 टेस्ट मैचों में उनके खाते में 133 विकेट हैं. इसके अलावा वो 5 टेस्ट शतक भी लगा चुके हैं. इसमें से भारत के खिलाफ खेले गए 10 टेस्ट मैचों में उन्होंने 29 विकेट झटके हैं. जाहिर है कि एजबेस्टन में अगर इंग्लैंड की टीम दो स्पिनर के साथ उतरती है तो मोईन अली पहली पसंद होंगे. मोईन अली अपने चार साल के टेस्ट करियर में इक्का दुक्का बार ही टीम से बाहर किए गए हैं. लगे हाथ आपको ये भी बता दें कि इंग्लैंड में इस वक्त पिचें ऐसी हैं जो सूखी हैं. बेजान हैं. व्यवहारिक बात करें तो सब कॉन्टिनेंट की पिचों में और इंग्लैंड की मौजूदा पिचों में 19-20 से भी कम का ही अंतर है. ऐसे में इंग्लिश टीम इसलिए बेचैन है कि कहीं अपने ही घर में उसे टीम इंडिया के ‘क्वालिटी’ स्पिन गेंदबाजों के सामने परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसी डर पर जीत हासिल करने के लिए इंग्लिश खेमा भी स्पिनर्स को लेकर माथापच्ची कर रहा है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget