एक्सप्लोरर

BLOG: गुजरात से लेकर यूपी तक, राहुल गांधी का मंदिर कनेक्शन

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी दौरे पर हैं. राहुल गांधी ने दो दिनों के दौरे की शुरुआत हनुमान मंदिर से की. रायबरेली के इस मंदिर में राहुल गांधी ने पहले बजरंगबली की पूजा की और फिर आरती की. उन्हें जिसने भी देखा माथे पर लाल रंग के लंबे तिलक में ही देखा. अमेठी यात्रा के लिए राहुल गांधी ने मकर संक्रान्ति जैसे शुभ मुहूर्त को चुना. सलोन में उन्होंने इस मौक़े पर पूजा पाठ किया और रक्षा सूत्र भी बंधवाया. मकर संक्रान्ति पर दान पुण्य करने की परंपरा रही है. राहुल गांधी ने भी ऐसा ही किया और लोगों के साथ बैठ कर खिचड़ी भी खाई. गुजरात से ही राहुल गांधी हिंदुत्व की राह पर हैं. बीजेपी के लगातार विरोध के बावजूद वे ख़ुद को शिव भक्त बताते रहे.

पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुक़ाबला करने के लिए राहुल गांधी अपनी नई छवि गढ़ना चाहते हैं. मंदिर दर्शन, पूजा पाठ और माथे पर तिलक, ये सब उसी इमेज के प्रतीक हैं. इस फ़ार्मूले पर गुजरात में राहुल गांधी बहुत हद तक कामयाब भी रहे. बीजेपी के लिए अब उन पर मुस्लिम परस्त होने का आरोप लगाना मुश्किल हो रहा है. राहुल गांधी अब बीजेपी के बनाये पिच पर ही रन बनाने की जुगत में हैं.

सितंबर 2016 में राहुल गांधी अयोध्या गए थे. वहां उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की थी. बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद अयोध्या की यात्रा करने वाले वे राहुल गांधी, नेहरू परिवार के पहले सदस्य थे. गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सभी बड़े मंदिरों सोमनाथ से लेकर द्वारिका तक के दर्शन कर लिए. आख़िरी दिन तो वे अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंच गए थे.

उग्र हिंदुत्व की छवि वाले योगी आदित्यनाथ ने इसे भी मुद्दा बना दिया. अपनी चुनावी सभाओं में योगी बोले “ राहुल गांधी जब काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर रहे थे तो पंडितों ने उन्हें टोका कि ऐसे तो लोग नमाज़ पढ़ते हैं.'' राहुल गांधी को पता है दिल्ली का रास्ता लखनऊ होकर जाता है. इसीलिए अब वे पीएम मोदी और सीएम योगी के गढ़ में उनकी ही शैली में मुक़ाबले के लिए ख़ुद को तैयार कर रहे हैं.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget