एक्सप्लोरर

इंतज़ाम ऐसे हों कि वह परीक्षा देकर बगैर वायरस के घर लौट आएं

बारहवीं क्लास में पढ़ने वाले देश के लाखों बच्चे कोरोना महामारी के साथ एक और मनोवैज्ञानिक डर यह भी झेल रहे हैं कि इस बार उनकी परीक्षा होगी या नहीं. सरकार कह चुकी है कि सीबीएसई इस पर एक जून को फैसला लेगी. इस बीच इन परीक्षाओं को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर कोई निर्णय नहीं हुआ और अब इस पर 31 मई को सुनवाई होगी

छात्रों का एक वर्ग और उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि परीक्षा हो, लेकिन संक्रमण से बचाव के सख्त इंतज़ाम के साथ. लेकिन एक वर्ग इसके हक़ में नही है कि उनके बच्चों को एग्जाम देने के लिए परीक्षा-केंद्रों पर जाना पड़े, क्योंकि वहां भीड़ का जमघट होगा, लिहाजा उनके संक्रमित होने की संभावना ज्यादा रहेगी.

दोनों ही वर्ग की सोच अपनी जगह ठीक है, लेकिन सरकार को ये देखना होगा कि अगर परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं तो उसके लिए ऐसी तैयारी कि जाए कि एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए. कोविड नियमों के पालन में लापरवाही के कारण अगर कोरोना से किसी एक बच्चे की भी जान चली गई तो उसके मां-बाप सरकार को कभी माफ नहीं कर पाएंगे.

लिहाजा सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीशों का भी ये फर्ज है कि वे देश के भविष्य का निर्माण करने वाले इन बच्चों के बारे में जल्द निर्णय लें और अगर परीक्षा केंद्रों पर उनका आना जरूरी है तो उसके लिए सरकार को सख्त निर्देश दिए जाएं. लापरवाही बरतने वाले सरकारी अफसरों-कर्मचारियों के ख़िलाफ़ सजा देने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर की अगुवाई वाली बेंच ने कोरोना महामारी के बीच कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई की थी. सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट ममता शर्मा द्वारा दायर इस याचिका में केंद्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) को सीबीएसई और आईसीएसई कक्षा 12 की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की गई है. 

याचिका में अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों को विशिष्ट समय सीमा के भीतर वस्तुनिष्ठ पद्धति के आधार पर कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. इस बीच तीन सौ से ज्यादा छात्रों ने भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना को परीक्षा के फिजिकल संचालन के प्रस्ताव को रद्द करने और पिछले साल की तरह एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना प्रदान करने के लिए एक पत्र लिखा है

हालांकि शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि है कि अब तक मिले फीडबैक के आधार पर आम सहमति यह है कि परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए. जैसा कि शिक्षा मंत्री ने कहा है. एक जून तक 12वीं की परीक्षा को लेकर अंतिम फैसले की घोषणा की जाएगी. हालांकि जहां केंद्र व कई राज्य सरकारें परीक्षा कराने के विकल्प पर विचार कर रही हैं, वहीं कुछ अन्य राज्य और स्टूडेंट्स परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget