एक्सप्लोरर

BLOG: कोई भारतीय नहीं बल्कि एक विदेशी है इंडियन प्रीमियर लीग का ‘बेस्ट’ कप्तान

आईपीएल के सीजन-10 में चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. आज से प्लेऑफ मुकाबले शुरू हो रहे हैं. प्लेऑफ में पहुंचने वाली दो टीमों के कप्तान देसी हैं और दो के विदेशी. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान देसी कप्तानों रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के हाथ में है.

पुणे और हैदराबाद की कमान दो विदेशी खिलाड़ियों स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर के हाथ में है. स्मिथ और वॉर्नर दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य हैं. लीग इस वक्त जिस मोड़ पर पहुंच चुकी है वहां गलतियों की गुंजाइश नहीं रह गई है. प्लेऑफ का ‘फॉर्मेट’ ऐसा है कि फाइनल खेलने के लिए मुंबई और पुणे को तो फिर भी एक मौका और मिलेगा लेकिन हैदराबाद और कोलकाता में से तो जो भी टीम हारेगी वो बाहर हो जाएगी. इन सभी टीमों में उन्नीस-बीस का फर्क है, असली फर्क है तो बस ‘लीडरशिप’ का.

डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम की कामयाबी में ‘फ्रंट’ से ‘लीड’ किया है. उन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. ये मुमकिन है कि उनकी टीम खिताब ना जीत पाए लेकिन अगर सीजन के बेस्ट कप्तान का जिक्र होगा तो वार्नर निसंदेह सबसे आगे हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं डेविड वॉर्नर

इस सीजन में बल्ले से अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे जबरदस्त कमाल किया है तो वो हैं डेविड वॉर्नर. सीजन में बल्लेबाजी के ज्यादातर रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज हैं. उन्होंने 13 मैचों में 604 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. उनकी औसत 60.4 की है. उन्होंने करीब 145 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन है, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में वो दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 24 छक्के लगाए हैं.

एक पारी में चौके और छक्के की मदद से सबसे ज्यादा रन बटोरने के मामले में पहले नंबर पर हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी 126 रनों की पारी में उन्होंने 88 रन सिर्फ चौके छक्के से बनाए थे. इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे. जाहिर है एक कप्तान का सबसे बड़ा रोल होता है कि वो अपने फॉर्म में अपनी टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाए. डेविड वॉर्नर के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने किस शानदार तरीके से पूरी लीग पर बल्ले से राज किया है और नतीजा सभी के सामने है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के कप्तानों के मुकाबले वॉर्नर के रिकॉर्ड्स कहीं बेहतर हैं. आपको बता दें कि इस सीजन में कोलकाता नाइट राउडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने 14 मैच में 454 रन बनाए हैं. पुणे के कप्तान स्मिथ ने 13 मैचों में 420 रन बनाए हैं. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तो 14 मैचों में सिर्फ 282 रन बनाए हैं. पिछले सीजन में वॉर्नर की कप्तानी में ही हैदराबाद ने जीता था आईपीएल

डेविड वॉर्नर ने ये धमाल पहली बार नहीं मचाया है. पिछले सीजन में भी बल्ले से उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में वो विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर थे. उन्होंने सीजन में खेले गए 17 मैचों में 848 रन बनाए थे. पिछले साल भी उनका औसत 60 से ज्यादा का था. उन्होंने पिछले सीजन में नौ अर्धशतक लगाए थे.

शानदार बल्लेबाजी के साथ साथ उनकी कप्तानी में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में लीग जीती थी. पिछले सीजन के फाइनल में हैदराबाद का मुकाबला बैंगलोर से था. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था. फाइनल मैच में भी वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद पर 69 रन बनाए थे. इसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. जवाब में बैंगलोर की टीम 200 रन ही बना पाई थी. बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी उस मैच में अर्धशतक लगाया था लेकिन कोहली की पारी पर वॉर्नर की पारी भारी पड़ी थी. बल्ले से वॉर्नर खुद को बेस्ट साबित कर चुके हैं. उनकी अगुवाई में हैदराबाद की टीम अब जिस जगह पर पहुंच गई है उसके बाद इम्तिहान उनकी कप्तानी का है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget