एक्सप्लोरर

ब्लॉग: नेहरू जैकेट या मोदी जैकेट? कुछ सवाल, कुछ उलझनें

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कुर्ते पजामे और जवाहर जैकेट में देख कर हर भारतीय का मन खुश हो गया. क्या ही अच्छा हो अगर इस तरह की वेषभूषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वेषभूषा के नाम से ख्याति प्राप्त करे.

लेकिन ऐसा हो पाना मुश्किल है. हम भारतवासी अभी यही नहीं तय कर पाये हैं कि जवाहर जैकेट, जवाहर जैकेट है या मोदी जैकेट, क्योंकि अब ये मोदी जैकेट का रूप ले चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो अपने आप को प्रधान सेवक भी बताते हैं और अपने पहनावे को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं. ऐसा नहीं है कि उनका पहनावा रातों रात बदल गया हो लेकिन जब से खादी ग्रामोउद्योग की डायरी पर चरखा चलाते मोदी जी का फोटो छपा है तब से यह चर्चाएं आम हो गई है कि मोदी अपने कपड़ों की तरह ही खादी को भी कई रंगों में रंग देना चाहते हैं.

राजनेताओं की पोशाक हमेशा से ही आकर्षण का केन्द्र रही हैं. फिर चाहे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जैकेट हो या फिर वर्तमान प्रधान सेवक की जैकेट... और अब तो यह जैकेट बुलेट प्रूफ भी हो गई है जिनकी डिमांड इस चुनावी मौसम में खासी बढ़ जाती है.

अगर जैकेट की बात करें तो जहाँ नेहरू की जैकेट सिर्फ दो या तीन रंगों जैसे सफेद भूरा या काले रंग की ऊनी या खादी की बनी बंद गले पर हुक के साथ होती थी, तो वहीं नरेन्द्र मोदी की जैकेट स्टायलिश, तरह-तरह के रंगों में रेशेदार धागों से जूट की बनी जैकेट होती है.

फैशन के जानकारों का मानना है कि सालों से खादी में चली आ रही जवाहर जैकेट की जगह अब मोदी जैकेट ने ले ली है. वहीं कुर्तों में भी मोदी कुर्तों की मांग ज्यादा है. एक बार किसी पत्रकार के प्रश्न पूछने पर मोदी ने अपने हाफ बांह के कुर्ते के बारे में बताया था कि वह फैशन नहीं बल्कि उसे धोने में साबुन कम लगे इसलिए वह इस तरह का कुर्ता पहनते है.

खैर हम यहां बात मोदी और जवाहर जैकेट के बारे में कर रहे हैं...जिसकी डिमांड आजकल बाजार में खूब बनी हुई है. ऐसा नहीं है कि मोदी जैकेट सिर्फ अधेड़ या तरूणों की पसंद हो, ये युवाओं में भी खासी लोकप्रिय पशोक बन गई है और अब जापान में भी येह फेशन स्टेट्मेंट बन सकती है.

जैकेट हमेशा से ही राजनेताओं की पोशाक में शामिल रही है... टाइम मैगज़ीन ने 2012 में फैशन के चलन में नेहरू जैकेट को सातवें स्थान पर रखा था और उसे नेहरू जैकेट के नाम से ही नामाँकित किया था.

दरअसल नेहरू जैकेट उत्तर भारतीय अचकन का वंशज है जो बंद गर्दन, कोट से मिलती जुलती एक पोशाक है जिसे भारतीय एक भद्र लोगों के पहनावे के रूप में मानते है. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1930 में इसे पहली बार कुर्ता और पाजामे के साथ पहना था, जब से इसे नेहरू जैकेट की संज्ञा दी जाने लगी. 15 अगस्त 1965 को प्रसिद्ध संगीतज्ञय ग्रुप बीटल्स ने न्यूयॉर्क में एक संगीत सभा के दौरान पंडित नेहरू को श्रृद्धांजलि स्वरूप उन्हें याद करते हुए पीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी. तो वहीं 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रिटिश प्रतिनिधि मंडल ने भी चमकदार लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी.

कांग्रेस के पूर्व नेता नटवर सिंह कहते थे कि नेहरू जैकेट और मोदी जैकेट पर कोई राजनीतिक बहस नहीं होनी चाहिए बल्कि यह तो कपड़े पहनने वाले के शौक पर निर्भर करता है...जिसे बीजेपी राजनीतिक रंग देकर नेहरू जैकेट की जगह मोदी जैकेट कहने लगी है बस.. .हालांकि मोदी के पास जैकेट का एक बेहतरीन संग्रह है इसमें कोई दोहराव नहीं है और नेहरू के बाद मोदी ने जैकेट की प्रासंगिकता देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना दी है जो स्वागत योग्य है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget