एक्सप्लोरर

BLOG: कहीं ऐसा न हो शिवराज, वसुंधरा, रमन सिंह के चलते मोदी की लोकसभा सीटें ही कम हो जाएं?

कहीं ऐसा न हो कि शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और डॉक्टर रमन सिंह के चलते पीएम मोदी की लोकसभा की सीटें ही कम हो जाएं? केवल अरुण जेटली के अच्छे बजट से ही चुनावी संकेत आएंगे कि लोकसभा चुनाव 2018 में या 2019 में.

क्या देश मध्यवर्ती चुनाव की ओर जा रहा है? मल्लिकर्जुन खड़गे के बयान के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा का विषय बन गया है. तर्क दो दोनों ओर से दिए जा सकते हैं लेकिन मूल प्रश्न बजट 2018 और अर्थव्यवस्था का है. क्या वित्त मंत्री अरुण जेटली फरवरी की पहली तारीख़ को एक चुनावी और मनलुभावन बजट पेश करेंगे? क्या मध्यमवर्ग को इनकम टैक्स में भारी छूट मिलेगी? क्या छोटे व्यापारियों, किसानों और आम आदमी को ऐसी मदद मिल पाएगी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहुमत दिला सके?

यदि हम इस समय के राजनीतिक हालात देखें तो चुनाव एक जुए के सामान है. यह सही है कि मूड ऑफ़ द नेशन सर्वे में NDA का बहुमत दिख रहा है लेकिन बीजेपी को खुद अपने दम पर बहुमत दिख नहीं रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को देखने पर साफ़ नज़र आता है कि गठबंधन की सरकार चलाना बहुत कठिन होता है. एनडीए सहयोगी दल जैसे शिवसेना, तेलेगु देसम और अकाली दल मोदी सरकार से खुश नहीं हैं और जब तब रिश्तों में खटास आती रहती है.

याद रहे कि पीएम मोदी और अमित शाह का व्यक्तियत्व भी वाजपेयी जी जैसा लचीला और उदारवादी नहीं हैं. ऐसी स्थिति में बीजेपी के लिए खुद 272 की संख्या लोकसभा में बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है.

एक और स्तर पर मोदी और अमित शाह ने अपने आप को चुनाव जीतने की मशीन के रूप में बहुत अच्छे रूप से पेश किया हुआ है. यदि कर्नाटक और उसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं हुआ तो मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

समस्या यह भी है कि बीजेपी की राज्य सरकारें जैसे की राजस्थान, हरियाणा व मध्य प्रदेश उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहीं हैं जैसी लोगों को उम्मीदे थीं या केंद्र सरकार अच्छे काम कर रही है. पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी की तरह न तो राज्य के मुख्यमंत्रियों को बदला है और न ही अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल किये हैं. जो भी बदलाव आये जैसे कि मनोहर पर्रिकर का गोवा में जाना, वह परिस्थितयों के कारण था.

मध्यवर्ती चुनाव का सबसे मजबूत पक्ष ‘एक देश एक चुनाव’ के स्लोगन का है जिसके तहत लोकसभा व राज्यों के चुनाव एक साथ कराय जाएं. लेकिन यह व्यवहारिक और विधि के अनुसार इतना आसान नहीं है.  क्या बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का चुनाव लोकसभा के साथ जीत सकती है? गुजरात राज्य चुनाव की स्थिति अलग थी क्योंकि मोदी और अमित शाह दोनों गुजरात से जुड़े थे.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आकड़ें लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget