एक्सप्लोरर

विराट की शादी में लकमल दीवाना- धर्मशाला से इटली तक बैंड बजा

धर्मशाला में टीम इंडिया के साथ जो कुछ भी हुआ वो बहुत बुरा हुआ. दक्षिण अफ्रीका जैसे बेहद मुश्किल और अहम दौरे से पहले टीम इंडिया एक तरह से यूनिट टेस्ट में फेल हो गई.

धर्मशाला में टीम इंडिया के साथ जो कुछ भी हुआ वो बहुत बुरा हुआ. दक्षिण अफ्रीका जैसे बेहद मुश्किल और अहम दौरे से पहले टीम इंडिया एक तरह से यूनिट टेस्ट में फेल हो गई. धर्मशाला की पिच डबरन, जोहांसबर्ग तो नहीं है लेकिन कंडीशंस उससे काफी मिलती जुलती हैं. अब ऐसे में उठती गेंदों पर हमारे शेर क्रीज से यूं उठ जाएं तो पेशानी पर चिंता की लकीरें यकीनन गहरी हो जाती हैं. कैसे होगा अफ्रीका में बेड़ा पार: हालांकि एक हार के बाद लगातार जीत रही टीम पर सवाल उठाना सही नहीं होता लेकिन इस हार को जरा गौर से देखें तो डर जरुर लगता है. विराट की जिस टीम को हम दुनिया जीतने वाला मान रहे हैं दरअसल अगले 18 महीने वो इसी कसौटी पर हर बार कसी जाएगी और धर्मशाला का रिजल्ट देखने के बाद कसौटी क्रिकेट की में वक्त है एक ब्रेक का भी नहीं बोला जा सकता है क्योंकि टीम इंडिया के शेर भारत में सिर्फ IPL ही खेलने आएंगे. ऐसे में धर्मशाला में जब विकेट नहीं बचा तो अफ्रीका का सोचकर डर तो लगेगा ही. विराट की शादी में लकमल दीवाना- धर्मशाला से इटली तक बैंड बजा बॉलर की गेंदें उठीं नहीं, बल्लेबाज पविलियन मुड़ जाता था: राणा की पुतली हिली नहीं, चेतक फौरन मुड़ जाता था वाली तर्ज पर धर्मशाला में टीम इंडिया के एक एक करके सारे शेर छोटी और बाउंस वाली गेंदों पर पविलियन की तरफ मुड़ गए. इसकी सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि भारत में खेल खेलकर टीम इंडिया के अधिकतर धुरंधर फ्रंट फुट के खिलाड़ी हो गए हैं. तेज और सीमिंग कंडीशंस में अगर बैकफुट पर खेलने नहीं आएगा तो यही होगा. बुंदेले हरबोलो के मुंह हमने सुनी कहानी है: हिंदुस्तानी क्रिकेट में वीर रस की सारी कविताएं हिंदुस्तानी पिचों पर ही गढ़ी जाती हैं. भारत की मौजूदा, पुरानी, उससे पुरानी और सबसे पुरानी पीढ़ी को तो बस यही पता है कि विदेश में जाना मतलब हारकर आना. हाल की पीढ़ियों में बुरी तरह हारकर आने की बजाए लड़कर हारना सीख लिया है. लेकिन हारना तो है ही. विराट की शादी में लकमल दीवाना- धर्मशाला से इटली तक बैंड बजा विराट की मौजूदा टीम से बड़ी उम्मीदें भी हैं और धर्मशाला में हार के बाद ये उम्मीदें खत्म तो नहीं हुई हैं लेकिन थोड़ा डरा जरुर रही हैं कि ज्यादा तो नहीं मांग लिया. क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के आंकड़ों को चाहिए शक्ति का टॉनिक सिंकारा.
फॉर्मेट मैच जीत हार बेनतीजा/ ड्रॉ
 वनडे  28   05  21  02
 टेस्ट  17  02  08  07
T-20 में जरुर टीम इंडिया को अफ्रीकी धरती पर हार से ज्यादा जीत मिली है. उसमें अफ्रीकी टीम फिसड्डी साबित हुई है. ये जरुर इतिहास के जानिब से फैंस के लिए खुशखबरी है. अब जब खुशखबरी है तो एक बार आंकड़े भी देख लिजिए T-20 क्रिकेट में भारच ने 04 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें 03 मैचों में जीता और 01 मुकाबले में हार मिली है. छोटी स्विंग बड़ा धमाका: अब जरा लौटकर धर्मशाला आते हैं. धर्मशाला में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के धाराशाही होने की एक बड़ी वजह ये भी थी कि सुरंगा लकमल गेंद को बहुत ज्यादा स्विंग नहीं कराते और लाइन लेंथ के वो इतने पक्के है जैसा कोई मारवाडी अपने मुनाफे को लेकर होता है. लकमल ऑफ स्टंप के आस पास की लाइन रखते हैं और गेंद को थोड़ा स्विंग कराते हैं. फ्रंट फुट पर खेलने के आदि हमारे बल्लेबाज़ उसी में अचकचा जाते हैं और कैच थमा बैठते हैं. धर्मशाला में भी यही हुआ और अफ्रीका में भी ऐसा ही होने का बड़ा खतरा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ भी गेंद को ज्यादा स्विंग नहीं कराते बस थोड़ी सी स्विंग और उसमें थोड़ी लाइन लेंथ मिलाकर वो विकेट उखड़ाने वाली गेंदें पैदा कर लेते हैं. मतलब अगर टीम इंडिया ने अगले दो हफ्ते में बैकफुट पर खेलने की आदत नहीं डाली तो फिर तैयार रहिएगा. बदलाव सिर्फ मन में आएगा, मैदान में कोई क्रांति नहीं होगी.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget