एक्सप्लोरर

Raj Ki Baat: अखिलेश यादव का संकेत- AAP यहां आए किसलिए...

Raj Ki Baat: उत्तर प्रदेश में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी लड़ाई के बीच कुछ नए खिलाडी अपनी जगह बनाने की जुगत में भिड़े हैं. सत्ताधारी बीजेपी के सामने चूंकि सपा ही सीधे लड़ाई में दिखती है, लिहाजा उसके साथ जाने को लोग आतुर हैं. सपा ने तमाम छोटे-छोटे दलों के साथ समझौते कर लिए हैं और कई कतार में भी हैं. ऐसा ही एक दल है आम आदमी पार्टी जो यूपी में साइकिल की सवारी कर अपना खाता यूपी में खोलना चाहती थी, लेकिन अखिलेश उसे भी हाथ नहीं रखने दे रहे हैं. राज की बात ये है कि अखिलेश को मनाने की आखिरी कोशिश तो आप कर रही है, लेकिन ये गठबंधन नहीं हुआ तो आप शायद ही यूपी के चुनावी समर में दिखाई दे.

आप को सपा अपने साथ नहीं सटने दे रही है, ये बात अब सामने भी आ गई है. हालत ये है कि आप को यूपी के प्रभारी महासचिव संजय सिंह के कई बार कोशिश करने के बावजूद अखिलेश बातचीत के लिए उपलब्ध तक नहीं हो रहे हैं. लिहाजा, आप ने भी अब सपा पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस वाला खेल खेलने की कोशिश शुरू की है. वो खेल ये कि ज्यादा सक्रियता दिखाकर किसी भी तरह यूपी में जिन सीटों पर सपा बहुत कमजोर रही है, उनमें छह-सात सीटों पर भी बात बन जाए तो वह गठबंधन के लिए मान जाएगी. यहां दीगर है कि सपा अध्यक्ष को आप ने ऐसी 30 सीटों की सूची सौंपी थी जो पिछले चार-पांच बार से सपा कभी नहीं जीती और पिछले चुनावों में चौथे या तीसरे नंबर पर रही है.

राज की बात ये है कि अखिलेश यादव ने सूची तो ले ली थी, लेकिन आप के इस प्रस्ताव पर बिल्कुल भी राजी नहीं हैं. यहां पर भी सपा अध्यक्ष की सीधी सोच है कि इससे सपा को कोई फायदा नहीं होगा. बीजेपी विरोधी लोगों से अखिलेश ने मिलने में तो कोई कंजूसी नहीं बरती, लेकिन गठबंधन और सीटों के बंटवारे में वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. यूपी में कोई ऐसा खिलाड़ी वो नहीं लाने देना चाहते जो बीजेपी के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरे के तौर पर अखिलेश दिख रहे हैं, उसका ग्लैमर कोई बांट सके. अखिलेश के इस रुख ने यूपी में बेहद आशावादी हो रहे संजय सिंह को अजीब स्थिति में फंसा दिया है.

यूपी के मुद्दों पर संजय सिंह चाहे अयोध्या में जमीन का मुद्दा हो या अन्य मसले, उस पर बात तो कर रहे थे, लेकिन वो कहीं भी राज्य की सियासत में अभी प्रभाव डालने में असफल रहे हैं. यहां तक कि अयोध्या आरती करने भी अरविंद केजरीवाल पहुंच गए, लेकिन सरयू के तट पर उन्हें ये आभास हो गया कि यूपी में झाड़ू तितर-बितर हो जाएगी. राज की बात ये है कि जिस तरह से यूपी के सर्वेक्षण आ रहे हैं, उसके बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी में चुनाव में न लड़ने का फैसला कर लिया था.

राज की बात ये भी कि चुनाव लड़ने को आतुर संजय सिंह से साफ कह दिया है केजरीवाल ने कि अगर सपा से गठबंधन हो तो ही चुनाव में जाना है. कारण है कि किसी भी सर्वे में सीट जीतना तो दूर वोट प्रतिशत के मामले में भी आप की बहुत बुरी हालत है. इसीलिए, संजय सिंह ने अब अखिलेश पर दबाव बनाने के लिए 2 जनवरी को लखनऊ में बड़ी रैली करने की तैयारी की है. इसमें शक्ति प्रदर्शन कर सपा अध्यक्ष को चंद सीटों के लिए झुकाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पहले धरना-प्रदर्शन से माहौल बनाने की कोशिश की थी, लेकिन अखिलेश ने उन्हें घुसने नहीं दिया. जाहिर है ऐसे में आप का यूपी में चुनाव लड़ना ही अभी मुश्किल दिख रहा है.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम?  (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV?  #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget