एक्सप्लोरर

बिहार में छठ के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 18 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत

वैशाली, पूर्णिया और खगड़िया जिलों में छठ पूजा के दौरान 10 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हुई. औरंगाबाद के देव ब्लॉक स्थित सूर्यकुंड के पास शनिवार शाम को छठ पर्व के दौरान मची भगदौड़ की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई.

पटना: बिहार में रविवार को संपन्न छठ पूजा के दौरान दीवार गिरने, भगदड़ मचने और डूबने की अलग-अलग घटनाओं में 18 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई.  पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो महिलाओं की मौत दीवार गिरने से, दो बच्चों की मौत भगदड़ में और 16 बच्चों सहित 26 लोगों की मौत विभिन्न जिलों में डूबने से हो गई.

बड़गांव में मंदिर की दीवार गिरी

पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर जिले के बड़गांव में रविवार सुबह काली मंदिर की दीवार गिरने से छठ पूजा देख रहीं दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं. हसनपुर के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि हादसा सुबह लगभग साढ़े छह बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालु सुबह का अर्घ्य देकर लौटने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे से अफरातफरी मच गई और बाद में मलबे से दो मृतकों सहित करीब छह महिलाओं को निकाला गया.

औरंगाबाद के देव ब्लॉक स्थित सूर्यकुंड के पास भगदड़ मची

एक अन्य घटना में औरंगाबाद के देव ब्लॉक स्थित सूर्यकुंड के पास शनिवार शाम को छठ पर्व के दौरान मची भगदौड़ की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. औरंगाबाद के जिलाधिकारी राहुल रंजन माहीवाल ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान पटना निवासी सात वर्षीय बेबी और भोजपुर निवासी चार वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने स्वीकार किया कि स्थानीय प्रशासन की उम्मीदों से कहीं अधिक लोग देव स्थित सूर्य मंदिर छठ पूजा के लिए पहुंच गए जिसकी वजह से भगदड़ की स्थिति पैदा हुई. डूबने की घटनाओं में समस्तीपुर के खजुरी गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई. इसकी जानकारी सरायरंजन के ब्लॉक विकास अधिकारी गंगासागर सिंह ने दी.

बेगूसराय जिले के अंतर्गत साहेबपुर कमाल और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई जबकि दो अन्य को घोताखोरों ने बचा लिया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले में शनिवार शाम चार लोगों की मौत डूबने से हुई जबकि एक अब भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है.

वैशाली, पूर्णिया और खगड़िया में 10 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत 

सूत्रों ने बताया कि वैशाली, पूर्णिया और खगड़िया जिलों में छठ पूजा के दौरान 10 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि पूर्णिया, वैशाली और खगड़िया जिले में क्रमश: सात, छह और पांच लोगों की मौत हो गई. चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन रविवार सुबह गंगा एवं अन्य नदियों, तलाबों के किनारे लाखों व्रतियों की ओर से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में घाटों का निरीक्षण किया और सूर्य उपासना के इस पर्व पर लोगों को शुभकानाएं देने के साथ राज्य और देश में शांति, संपन्नता और विकास की कामना की.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में आज से ऑड-ईवन: महिलाओं को मिलेगी छूट, नियम तोड़ने पर लगेगा ₹4000 का जुर्माना

दिल्ली-NCR में आज भी जहरीली है हवा, प्रदूषण का स्तर 700 के पार, अभी नहीं मिलेगी राहत.

महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामे के बीच अमित शाह के मिलेंगे फडणवीस, शिवसेना राज्यपाल से करेगी मुलाकात

SIT ने बरामद की चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो से भरी पेन ड्राइव, बन सकती है अहम सुबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget