एक्सप्लोरर

सर्दियों में भी आपकी कार देगी बेहतर माइलेज, ऐसे करें कार को मेंटेन

कार खरीदने से ज्यादा कार को सही से मेंटेन करना है. इसके लिए आपको मौसम के हिसाब से भी कार की खास देखभाल करने की जरूरत होती है. सर्दियों में आपको अपनी कार को फिट रखने और बेहतर माइलेज पाने के लिए इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

सर्दियों में कार को सही से मेंटेन रखना बहुत जरूरी है. अगर आपने ठीक से कार की देखभाल नहीं की तो खराबी आ सकती है. खासतौर से सर्दियों में आपको कार के टायर्स, इंजन और सर्विसिंग का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. ठंड के दिनों में कार के इंजन और गियरबॉक्स में लुब्रीकेशन मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है. इससे आप कार से बेहतर माइलेज पा सकते हैं. इसके अलावा सर्दियों में कार की बैटरी और इंजन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. आज हम आपको कार मेंटेनेंस के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपनी कार को सर्दियों में एकदम फिट रख सकते हैं. आइये जानते हैं कुछ खास टिप्स.

कार की सर्विसिंग- अगर आपको अपनी कार को लंबे वक्त तक फिट रखना है तो आपको समय पर सर्विस जरूर करानी चाहिए. कोशिश करें कि सर्दी शुरु होने से पहले ही एक बार कार की सर्विस करा लें. कार सर्विस के दौरान इंजन, वायरिंग और अलाइनमेंट को ठीक से चेक करवा लें, जिससे आप पूरी सीजन निश्चिंत होकर कार चला सकें.

इंजन ऑयल भी करवाएं चेंज- सर्दियों में आपको कार का इंजन ऑयल भी बदलवा लेना चाहिए. कई बार पुराने इंजन ऑयल की वजह से कार स्टार्ट होने में दिक्कत करती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुराना इंजन ऑयल जमने लगता है और कार जल्दी स्टार्ट नहीं होती है. कोशिश करें कि सर्दियों में ज्यादा पुराना इंजन ऑयल बदलवा लें.

बैटरी को रखें चार्ज- अगर आपकी कार की बैटरी डिस्चार्ज या खराब हो गई है तो उसे तुरंत चार्ज करवा लें या बदलवा लें. सर्विस या मैकेनिक को दिखाकर बैटरी में आ रही समस्या को समय से ठीक करवा लें. क्योंकि अगर यह समस्या बनी रही तो आपको कहीं भी अपनी कार में धक्का लगाना पड़ सकता है. इससे आपको कहीं भी परेशानी हो सकती है.

टायर्स का रखें खास ख्याल- कार के दूसरे पार्ट्स की तरह आपको समय समय पर कार के टायर्स का भी ध्यान रखना है. अगर आपकी कार के टायर्स पुराने हो गए हैं तो बदलवा लें. वैसे भी सर्दी के मौसम में टायर्स का एयर प्रेशर कम हो जाता है ऐसे में टायर पंचर होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए सर्दियों में कार के टायर्स पर भी ध्यान दें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget