एक्सप्लोरर

अडानी-अंबानी की सालों की सैलरी भी पड़ जाएगी कम, इतनी कीमत पर मिलती है दुनिया की सबसे मंहगी कार

Rolls Royce La Rose Noire Droptail: रोल्स-रॉयस की इस कार के बॉडी पेंट को करीब 150 टेस्ट करने के बाद फाइनल किया गया है. कार का डिजाइन Black Baccara rose की पंखुड़ियों को देखते हुए बनाया गया है.

World Most Expensive Car: दुनिया में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं. कुछ कारों की कीमत लोगों के बजट में होती हैं तो कुछ कारें ऐसी होती हैं जिन्हें अफोर्ड कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही एक कार रोल्स-रॉयस ला रोज़ नॉयर ड्रॉपटेल (Rolls-Royce La Rose Noire Droptail) है, जोकि दुनिया की सबसे महंगी कार है. कार की कीमत इतनी है कि देश के दो टॉप अमीर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की सालों की सैलरी भी इसे खरीदने में काफी कम पड़ जाएगी. 

फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो इस कार की कीमत 250 करोड़ रुपये हैं. इस शानदार कार को अगस्त, 2023 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. अब अगर रिलायंस इंड्रस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सैलरी की बात करें तो वो कोरोना तक 15 करोड़ रुपये सालाना सैलरी ले रहे थे.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में सालाना सैलरी 9 करोड़ रुपये रही है. अगर आज के समय में दोनों की सैलरी को मिलाकर 24 करोड़ भी हो जाए तो भी कार की कीमत दोनों की कुल सैलरी से 10 गुने से ज्यादा है. 

Rolls-Royce La Rose Noire Droptail की खासियत 

रोल्स-रॉयस की इस कार में केवल दो लोग बैठ सकते हैं और सुपरकार के हार्डटॉप को हटाया भी जा सकता है. इंजन की बात करें तो रोल्स-रॉयस ला रोज़ नॉयर ड्रॉपटेल में ट्विन-टर्बो 6.75-लीटर, V-12 इंजन लगा है. कार का इंजन 563 bhp की पावर और 820 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ही कार की बॉडी को कार्बन, स्टील और एल्युमीनियम से बनाया गया है.

150 टेस्ट करने के बाद फाइनल हुआ बॉडी पेंट 

रोल्स-रॉयस की इस कार की खास बात ये है कि इसे अलग-अलग एंगल से देखने पर कार की बॉडी में रंगों का ट्रांजिशन नजर आता है. इस कार के बॉडी पेंट को करीब 150 टेस्ट करने के बाद फाइनल किया गया है. इस लग्जरी कार का डिजाइन Black Baccara rose की पंखुड़ियों को देखते हुए बनाया गया है. इस तरह की पंखुड़ी फ्रांस में पाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

1 लीटर पेट्रोल-डीजल में कितना चलेगी Mahindra Scorpio? खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये बात 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget