एक्सप्लोरर

Volvo XC60 बनी वोल्वो की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, 240 मॉडल को भी छोड़ा पीछे

Volvo XC60: वोल्वो XC60 अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है, जिसने वोल्वो 240 को भी पीछे छोड़ दिया. आइए जानें क्यों यह SUV दुनियाभर के ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है.

Volvo XC60 Brand's Best-Selling Model: वोल्वो XC60 अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली वोल्वो कार बन गई है. कंपनी ने इसकी अब तक 27 लाख (2.7 मिलियन) यूनिट्स बेची हैं. इसने पुराने और फेमस मॉडल Volvo 240 को पीछे छोड़ दिया है, जो पहले नंबर पर थी.

Volvo 240 एक फैमिली कार थी जिसे 1974 से 1993 तक बनाया गया था. इसकी 26 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं. यह कार खासतौर पर स्वीडन और अन्य देशों में बहुत पॉपुलर थी. अब XC60 ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है. यह एक मॉर्डन SUV है जो आज के खरीदारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसमें वही फैमिली कार वाली सुविधाएं और सुरक्षा मिलती हैं, लेकिन शक्ति और स्टाइल के साथ.

 2.6 मिलियन यूनिट तक हुई थी बिक्री

वोल्वो 240, जिसे वर्ष 1974 से 1993 तक प्रोड्यूस किया गया था, एक एस्टेट या स्टेशन वैगन कार थी. यह मॉडल अपनी safety features के लिए जाना जाता था और विशेष रूप से स्वीडन सहित अन्य पश्चिमी देशों में यह फैमिली कार के रूप में कापी पॉपुलर रही थी. इस कार की कुल बिक्री लगभग 2.6 मिलियन यूनिट तक पहुंची थी. व

2018 में थी वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 

XC60 की पॉपुलरता की वजहों की बात करें तो, इसे पहली बार वर्ष 2008 में लॉन्च किया गया था और तब से यह वोल्वो के सबसे सफल मॉडल्स में से एक बन चुकी है. इस कार ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स प्राप्त किए हैं. उदाहरण के लिए, इसे 2018 में 'वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, XC60 दुनिया की पहली कारों में से थी जिसमें ‘सिटी सेफ्टी’ टेक्नोलॉजी दी गई थी. यह एक लो-स्पीड ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो 30 किमी/घंटा की रफ्तार पर टकराव से बचने या उसकी Speed को कम करने में मदद करता है. बाद में यह फीचर दुनियाभर की नई कारों में एक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर बन गया.

Volvo XC60 में एक खास तकनीक ‘Oncoming Lane Mitigation’ दी गई है. इसका काम यह है कि अगर गाड़ी गलती से सामने से आ रही ट्रैफिक की लेन में चली जाए, तो यह सिस्टम ड्राइवर को वापस अपनी सही लेन में लाने में मदद करता है.

किससे है XC60 का मुकाबला?

Volvo XC60 का मुकाबला दुनियाभर में Mercedes-Benz GLC, Audi Q5, BMW X3 और Lexus RX जैसी मशहूर लग्ज़री SUVs से है. ये सभी गाड़ियां अपने-अपने सेगमेंट में काफी मजबूत मानी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद XC60 ने ग्राहकों के बीच एक अलग और भरोसेमंद पहचान बना ली है.

भारत में कौन लोग खरीदते हैं XC60?

भारत में यह SUV खासकर उन लोगों को पसंद आती है जो शहरी जीवनशैली अपनाते हैं, सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हैं और तकनीक को पसंद करते हैं. इसलिए XC60 को शहरी परिवारों, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और टेक-सेवी ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है.

ये भी पढ़ें: AC के साथ देती है 33 KM माइलेज, 7 लाख वाली ये कार फैमिली के लिए रहेगी बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget