एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने खरीदी करोड़ों की ये दो कारें, एक अपनी पावर तो दूसरी लग्जरी फीचर्स के लिए है फेसम

Virat Kohli New Car: विराट कोहली के लग्जरी कार कलेक्शन में अब दो और नए नाम जुड़ गए हैं. हाल ही में मुंबई में विराट को इन नई कारों के साथ देखा गया. आइए इन कारों की कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं.

Virat Kia Carnival And Toyota Vellfire MPV: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों चर्चा में हैं. आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन, फिर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास और वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा के बाद अब विराट एक और कारण से सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने दो नई प्रीमियम कारें खरीदी हैं.

इन दोनों कारों की खासियत यह है कि ये न सिर्फ आरामदायक हैं बल्कि उनमें बैठते ही राजाओं जैसी फीलिंग आती है. आइए विराट कोहली की नई शाही सवारी के बारे में जानते हैं.

विराट कोहली की नई टोयोटा वेलफायर

विराट कोहली ने हाल ही में अपनी शानदार कारों की लिस्ट में टोयोटा वेलफायर को जोड़ा है. यह कार भारत में प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट की सबसे लग्जरी गाड़ियों में से एक मानी जाती है. टोयोटा वेलफायर की एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ से 1.32 करोड़ के बीच है. यह एमपीवी 4-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में आती है. इसका इंटीरियर किसी फाइव स्टार होटल की लॉबी जैसा अनुभव देता है. इस कार में दिया गया है एक 2487cc का हाइब्रिड इंजन, जो 190.42 bhp की पावर और 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो ड्राइविंग को और भी स्मूद बनाता है. इसमें मिलने वाले लग्जरी फीचर्स किसी बिजनेस क्लास ट्रैवल के अनुभव जैसे हैं.

विराट कोहली की नई किआ कार्निवल

विराट कोहली की दूसरी नई कार है किआ कार्निवल, जो हाल ही में भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह एक प्रीमियम एमपीवी है जो शानदार लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है. किआ कार्निवल लिमोजिन एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 64 लाख है. यह कीमत इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है. इसमें 2151cc का डीजल इंजन दिया गया है, जो 190 bhp की पावर और 441 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन भी है.कार्निवल की खासियत उसका शानदार इंटीरियर, बड़ा स्पेस और कंफर्टेबल सस्पेंशन सिस्टम है.

विराट कोहली का लग्जरी कार कलेक्शन

विराट कोहली का कार कलेक्शन किसी फिल्मी सुपरस्टार से कम नहीं है. उनके पास देश और विदेश की कुछ सबसे महंगी और पावरफुल कारें मौजूद हैं, जो उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं. उनके गैरेज में Audi R8 V10 Plus, Audi A8L, RS5, Q7 और Q8 जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.

इसके अलावा उनके पास BMW M5, Porsche 911 Turbo S, Bentley Continental GT और Flying Spur जैसी हाई-एंड कारें भी हैं. Lamborghini Aventador S, Ferrari 488 GTB और Aston Martin DB11 जैसी सुपरकार्स उनके शानदार कलेक्शन को और भी खास बनाती हैं. इसके साथ ही Range Rover Vogue और Toyota Fortuner जैसी SUV भी उनकी कार लिस्ट में शामिल हैं.अब इन लग्जरी कारों की लिस्ट में Toyota Vellfire और Kia Carnival भी जुड़ गई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Auto Live (@abpliveauto)

ये भी पढ़ें: Toyota Innova Crysta खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? यहां जान लीजिए पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
कठुआ: फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
US Cuts Work Permit: वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
कठुआ: फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
US Cuts Work Permit: वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज टली, शो से कुछ घंटे पहले प्रीमियर भी हुआ कैंसिल, मेकर्स ने जारी किया बयान
नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज टली, शो से कुछ घंटे पहले प्रीमियर भी कैंसिल
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में निकली इन पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई; इतनी देनी होगी फीस
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में निकली इन पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई; इतनी देनी होगी फीस
मकान मालिकों की मनमानी पर लगाम, अब इतने महीने से ज्यादा सिक्योरिटी नहीं ले सकेंगे
मकान मालिकों की मनमानी पर लगाम, अब इतने महीने से ज्यादा सिक्योरिटी नहीं ले सकेंगे
Embed widget