एक्सप्लोरर

Mahindra Electric SUVs: आने वाली महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों में मिलेगा 3डी-इन कार ऑडियो सिस्टम, जानिए क्या होगी खासियत 

फिलहाल महिंद्रा XUV700 में सोनी की 3D साउंड तकनीक मिलती है, जिसमें 12 कस्टम स्पीकर हैं, जिसमें एक सबवूफर और एक पॉवरफुल 445W 13-चैनल एम्पलीफायर शामिल है.

Upcoming Mahindra EVs: सभी जानते हैं कि महिंद्रा अगले 2-3 वर्षों में भारत में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने वाली है. कंपनी की इस इलेक्ट्रिक लाइनअप का पहला मॉडल से महिंद्रा XUV.e8 होगा, जो इनोवेटिव INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसके बाद, XUV.e9, BE 05 और BE 07 भी बाजार में आएंगी. नई मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि आगामी 'बीई' महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रीमियम डॉल्बी एटमॉस म्यूजिक के 3डी इन-कार ऑडियो सिस्टम से लैस होगी, जो एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करेगा. 

क्या है डॉल्बी एटमॉस

डॉल्बी एटमॉस म्यूजिक, एक अधिक एडवांस सराउंड साउंड तकनीक है, जो प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट और साउंड को अलग-अलग स्थानों पर सटीक रूप से रखकर यूजर के चारों ओर एक हियरिंग डोम बनाता है. जिसके कारण थ्री- डाइमेंशन ऑडियो एक्सपीरियंस प्राप्त होता है, जिसमें विभिन्न एंगल और इंटेंसिटी से ध्वनियाँ निकलती हैं.

मिलेगा नया साउंड सिस्टम 

बीई रेंज की आगामी महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑडियो इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध नाम हरमन से प्राप्त 360-डिग्री सराउंड साउंड सिस्टम की सुविधा मिल सकती है. यह सेटअप अधिक प्रीमियम है और इसमें छत पर लगे स्पीकर के साथ-साथ केबिन में नीचे भी स्पीकर स्थित हैं. हरमन और डॉल्बी के कॉम्बिनेशन से इस नई ईवी में एटोनोमस ड्राइविंग एसिस्ट, रिवर्स कैमरा अलर्ट और नेविगेशन अलर्ट के लिए डायरेक्शनल ऑडियो अलर्ट प्रदान करेंगे. 

मौजूदा साउंड सिस्टम 

फिलहाल महिंद्रा XUV700 में सोनी की 3D साउंड तकनीक मिलती है, जिसमें 12 कस्टम स्पीकर हैं, जिसमें एक सबवूफर और एक पॉवरफुल 445W 13-चैनल एम्पलीफायर शामिल है. यह सिस्टम ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से लेकर साउंड बढ़ाने वाली तकनीक तक अलग अलग ऑडियो इनपुट को सपोर्ट करता है. यह बाहरी शोर को प्रभावी ढंग से कम करते हुए, अधिक स्पीड पर भी अधिक साउंड और टोन बैलेंस प्रदान करता है.

फीचर्स और बैटरी

अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडलों को आईएनजीएलओ प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो अपनी मॉड्यूलरिटी, हल्के डिजाइन और एआई-सक्षम हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, 5G कनेक्टिविटी और एज-टू-एज स्क्रीन जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है. महिंद्रा का INGLO आर्किटेक्चर 60kWh से 80kWh तक के बैटरी पैक को सपोर्ट करता है और इसे 175kW फास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- नई टाटा नेक्सन के कई फीचर्स टाटा पंच ईवी में होंगे शामिल, जल्द होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget