एक्सप्लोरर

Upcoming 7-Seater SUV: इस साल बाजार में आने वाली हैं 4 नई प्रीमियम 7 सीटर एसयूवी, जानिए किन खूबियों से होंगी लैस 

न्यू स्कोडा कोडियाक 2023 के अंत में सामने आई थी, इसके भारत में 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है. यह मौजूदा मॉडल की तुलना में 61 मिमी लंबा, 18 मिमी कम चौड़ा और 17 मिमी छोटा है, जबकि व्हीलबेस समान है.

New Premium SUVs: भारत में एसयूवी कारों की लगातार बिक्री बढ़ रही है. ग्राहकों के पास माइक्रो, सब-4 मीटर, कॉम्पैक्ट मिड-साइज एसयूवी से लेकर फुल-साइज और लग्जरी एसयूवी तक सभी सेगमेंट में ऑप्शंस की भरमार है. इसमें एक खास रेंज प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी की भी है. इन वाहनों को हमेशा उनकी लग्जरी और यूटिलिटी के लिए पसंद किया गया है. ऐसे में  यदि आप एक प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज हम आपको चार अपकमिंग नए मॉडलों के बारे में बताने वाले हैं. 

एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट 

2020 में लॉन्च हुई एमजी ग्लोस्टर एसयूवी को अब भारत में मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है. फेसलिफ़्टेड वर्जन की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और इसके 2024 की दूसरी छमाही में बाजार में आने की उम्मीद है. स्पाई तस्वीरों से इसमें अपडेटेड और चौकोर एलिमेंट्स और साटन ब्लैक फिनिश के साथ ज्यादा एंगुलर नोज के साथ बड़े फ्रंट ग्रिल का पता चलता है. इंटीरियर में मामूली बदलाव किए जाने की उम्मीद है. 2024 एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट 2.0L टर्बो डीजल इंजन से लैस होगी, जो दो ड्राइवट्रेन ऑप्शंस; 4X4 और 4X2 में उपलब्ध है.

न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर इस साल अपनी नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के तौर पर बाजार में लाएगी. इसके 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है. नई फॉर्च्यूनर टोयोटा के एडवांस टीएनजीए-एफ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका उपयोग अपकमिंग टैकोमा पिकअप और लैंड क्रूजर 300 में भी किया जाएगा. एसयूवी में एक हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा जिसमें 2.8L टर्बो डीजल इंजन और 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक शामिल होगा. साथ ही इसमें ADAS तकनीक सहित कई नए फीचर्स मिलेंगे. 

किआ EV9

किआ EV9 भारत में कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक पेशकश होगी. यह कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो 2024 की दूसरी छमाही में बाजार में आएगी. ग्लोबल मार्केट में EV9 कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आती है, जिसमें RWD के साथ 76kWh बैटरी, RWD के साथ 99.8kWh बैटरी और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर के साथ AWD विकल्प शामिल है. बेस वेरिएंट में 358 किमी की रेंज और हाई ट्रिम में 541 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. EV9 में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले स्क्रीन, नेविगेशन और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5.3-इंच क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन, OTA अपडेट, 14-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं.

न्यू जेनरेशन स्कोडा कोडियाक

न्यू जेनरेशन स्कोडा कोडियाक 2023 के अंत में सामने आई थी, इसके भारत में 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है. यह मौजूदा मॉडल की तुलना में 61 मिमी लंबा, 18 मिमी कम चौड़ा और 17 मिमी छोटा है, जबकि व्हीलबेस समान है. 5-सीटर वेरिएंट में 910 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि 7-सीटर मॉडल में 340 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसके डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं ग्लोबल-स्पेक 2024 कोडियाक को कई पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा; माइल्ड हाइब्रिड तकनीक (148bhp) के साथ 1.5L TSI पेट्रोल, AWD के साथ 2.0L TSI (201bhp) और 2.0L TDI डीजल (FWD के साथ 148bhp और AWD के साथ 190bhp). सभी इंजनों में स्टैंडर्ड तौर पर 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा.

यह भी पढ़ें -

इस साल बाजार में लांच होने वाली हैं 4 नई डीजल कारें, जानिए किन खूबियों से होंगी लैस

टोयोटा की पूरी रेंज की कारों पर चल रहा है इतना वेटिंग पीरियड, इतना करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget