एक्सप्लोरर

TVS Orbiter या Ather Rizta, डेली अप-डाउन के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे सस्ता?

TVS Orbiter और Ather Rizta, दोनों ही नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में आ चुके हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि कीमत, रेंज, परफॉरमेंस और फीचर्स के मामले में कौन-सा स्कूटर सस्ता है?

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस रेस में अब दो नए स्कूटर TVS Orbiter और Ather Rizta आ चुके हैं. दोनों ही डेली अप-डाउन और शहरी सड़कों के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन सवाल ये है कि 1 लाख से कम बजट में कौन सा स्कूटर ज्यादा स्मार्ट चॉइस साबित होगा. चलिए विस्तार से जानते हैं.

बजट फ्रेंडली vs प्रीमियम है कीमत 

  • TVS Orbiter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,900 है. यह इसे भारत का सबसे किफायती और लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है. बजट-सेंट्रिक खरीदारों के लिए यह एक मजबूत विकल्प है.
  • Ather Rizta की कीमत 1.08 लाख से शुरू होकर 1.77 लाख तक जाती है. यह वेरिएंट और बैटरी विकल्प के हिसाब से महंगा पड़ता है. इसका फोकस प्रीमियम फीचर्स और फैमिली राइडिंग एक्सपीरियंस पर है. अगर आप लो बजट में ई-स्कूटर चाहते हैं तो Orbiter बेस्ट है. वहीं, फैमिली और हाई-टेक फीचर्स के लिए Rizta परफेक्ट रहेगा.

कैसा है डिजाइन?

  • TVS Orbiter का डिजाइन सिंपल, बॉक्सी और मॉडर्न है. 112 किलो वजन, 14 इंच फ्रंट और 12 इंच रियर व्हील, 169 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 845 मिमी लंबी फ्लैट सीट इसे शहर के ट्रैफिक में आरामदायक बनाते हैं. यह 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
  • Ather Rizta ज्यादा प्रीमियम और चौड़ा डिजाइन लेकर आता है. इसकी बड़ी सीट और फैमिली-फ्रेंडली स्टाइल उन लोगों के लिए बेहतर है, जो स्कूटर को सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि फैमिली के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं. यह 8 कलर ऑप्शन में आता है.

परफॉर्मेंस 

  • TVS Orbiter में 2.5 kW हब मोटर है, जो 68 km/h की टॉप स्पीड और 0-40 km/h की स्पीड सिर्फ 6.8 सेकंड में देता है. यह डेली अप-डाउन और शहरी सड़कों के लिए बेहतर है. Ather Rizta में 4.3 kW PMSM मोटर है, जो 80 km/h टॉप स्पीड और 22 Nm टॉर्क देता है. इसकी हाई एक्सिलरेशन लंबी दूरी की राइडिंग और हाईवे राइडर्स के लिए ज्यादा बेहतर है.

बैटरी और रेंज

  • TVS Orbiter में 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो 158 km की IDC रेंज देती है. इस बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 10 मिनट लगते हैं. वहीं, Ather Rizta दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है. इसमें 2.9 kWh बैटरी मिलती है, जिसकी रेंज 123 km है, जबकि 3.7 kWh बैटरी के साथ यह 159 km की रेंज देती है. इसके अलावा Rizta, Ather Grid नेटवर्क से फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

फीचर्स

  • TVS Orbiter में आपको क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, हिल-होल्ड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और 34 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, Rizta ज्यादा प्रीमियम टेक्नोलॉजी ऑफर करता है. इसमें 7 इंच एंड्रॉइड डिस्प्ले, गूगल मैप्स, एलेक्सा, व्हाट्सएप इंटीग्रेशन, स्किड कंट्रोल और 56 लीटर स्टोरेज (34 लीटर अंडर-सीट + 22 लीटर फ्रंक) मिलता है.

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta खरीदने के लिए कितने सालों तक भरनी होगी EMI? यहां जान लीजिए हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Honda की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget