एक्सप्लोरर

TVS Apache RTR 310: टीवीएस की नई अपाचे आरटीआर 310 इन खास फीचर्स से है लैस, पढ़ें पूरी खबर

दोपहिया वाहनों में क्लाइमेट कंट्रोल देखने को नहीं मिलता है, लेकिन टीवीएस ने क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स को इस बाइक में पेश किया है...पढ़े पूरी खबर.

TVS Apache RTR 310 Features: टीवीएस मोटर अपनी अपाचे आरटीआर 310 को लॉन्च कर दिया है, यह एक फ्लैगशिप नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है. यह बाइक अपनी कई खूबियों के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. अपाचे आरटीआर 310 न केवल अपने सेगमेंट में बेहतर बाइक है, बल्कि वर्तमान में भारतीय बाजार में सबसे अधिक फीचर से लैस मोटरसाइकिलों में से एक है. इसका मुकाबला केटीएम 390 ड्यूक, बीएमडब्ल्यू जी 310 आर, होंडा सीबी300आर और ट्रायम्फ स्पीड 400 से होता है. आइए अपाचे आरटीआर 310 के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं.

डायनामिक एलईडी हेडलाइट, ब्रेक लैंप

आज के समय में हर वाहन में एलईडी हेडलाइट्स मिलना एक आम बात है, लेकिन टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में एक डायनामिक एलईडी हेडलैंप दिया गया किया है. यानि इस हेडलैंप में लाइट की इंटेंसिटी के लिए 3 लेवल हैं जो कि कंडीशन के आधार पर बदलते हैं. यही सुविधा ब्रेक लैंप में भी दी गई है, जो हार्ड ब्रेकिंग के दौरान तेजी से चमकती है.

बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, सुपरमोटो मोड

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक दिशात्मक क्विकशिफ्टर मिलता है, जो 2,300rpm से रेड लाइन तक क्लच की आवश्यकता के बिना अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट दोनों को सपोर्ट करता है. इसमें एक थ्रॉटल-बाय-वायर सिस्टम भी मिलता है जो अर्बन, रेन, स्पोर्ट्स, ट्रैक और ऑल-न्यू सुपरमोटो सहित पांच राइडिंग मोड प्रदान करता है.

क्रूज़ कंट्रोल

नई कारों में यह सुविधा बहुत ही सामान्य है, लेकिन दोपहिया वाहनों में सामान्यतः क्रूज़ कंट्रोल देखने को नहीं मिलता है. लेकिन देखते अपाचे आरटीआर 310 में यह सुविधा दी गई है. यह बाइक को बिना किसी थ्रॉटल इनपुट के निरंतर गति से चलने में सक्षम बनाता है.

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

यह फीचर अक्सर कारों में देखने को मिलता है. यह जबरदस्त प्रदर्शन के लिए टायर प्रेशर को रियल टाइम ट्रैक करता है और यह इस बाइक के डायनामिक किट में शामिल है.

गोप्रो कनेक्टिविटी

टीवीएस आरटीआर 310 में एक 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंटेशन मिलता है, जिसमें ढेर सारे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं. स्टैंडर्ड स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के अलावा, इसमें म्यूजिक, हेलमेट और गोप्रो के लिए भी कनेक्टिविटी मिलती है. साथ ही इसमें वॉयस असिस्ट, रेस टेलीमेट्री, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिजी डॉक्स और क्रैश अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स 

दोपहिया वाहनों में क्लाइमेट कंट्रोल देखने को नहीं मिलता है, लेकिन टीवीएस ने क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स को इस बाइक में पेश किया है. ये सीटें तापमान से 15 डिग्री सेल्सियस तक सवार के निचले हिस्से को ठंडा करने के साथ-साथ गर्म करने की सुविधा भी प्रदान करती हैं.

यह भी पढ़ें :- लेनी है कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली बाइक? तो ये गाड़ियां पूरी कर सकती हैं आपकी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget