एक्सप्लोरर

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG: सीएनजी वर्जन में लॉन्च हुई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, 26.6 किमी/किग्रा है माइलेज

ये कार अपने मौजूदा पेट्रोल मॉडल के लगभग समान ही है. सीएनजी वर्जन होने की वजह से इसके बैक साइड में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट दी गयी है. जिसकी वजह से कार के बूट स्पेस में कुछ कमी देखने को मिलती है.

Toyota Cars: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज अपनी अर्बन क्रूजर हाइराइडर के सीएनजी वेरिएंट की कीमतों की घोषणा कर दी है. ये दो विकल्प (S,G) के साथ उपलब्ध होगी. जिनकी कीमत 13.23 लाख रुपये और 15.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. कंपनी ने नवंबर 2022 में इस कार की लॉन्चिंग के समय ही इसके सीएनजी वेरिएंट को लाने की घोषणा कर दी थी.

इंजन और माइलेज

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के सीएनजी वैरिएंट में 1.5-L के-सीरीज इंजन मौजूद है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. वहीं इसके माइलेज की बात करें तो, सीएनजी वैरिएंट पर ये एसयूवी 26.6 किमी/किग्रा के माइलेज के दावे के साथ लॉन्च की गयी है.

लुक और डिजाइन

डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये कार अपने मौजूदा पेट्रोल मॉडल के लगभग समान ही है. सीएनजी वर्जन होने की वजह से इसके बैक साइड में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट दी गयी है. जिसकी वजह से कार के बूट स्पेस में कुछ कमी देखने को मिलती है. वहीं इसके दोनों सीएनजी वेरिएंट्स में मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, साथ ही इसमें सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है.

इनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में टोयोटा की अर्बन क्रूजर सीएनजी कार का मुकाबला सीएनजी वेरिएंट में आने वाली किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसी कारों से होगा. अर्बन क्रूजर और मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी एक ही प्लेटफॉर्म साझा करती है और मारुति अपनी ग्रैंड विटारा को सीएनजी वेरिएंट में पहले ही उतार चुकी है.

ग्रैंड विटारा सीएनजी

मारुति की ग्रैंड विटारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है. इस एसयूवी में 1.5-L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103bhp की अधिकतम पावर और 136Nm का पीक टॉर्क देता है. वहीं सीएनजी पर ये इंजन 88bhp की अधिकतम पावर 121.5Nm का पीक टॉर्क देता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- Hyundai Ioniq 5 या BYD Atto 3? जानिए किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा, देखिए फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget