एक्सप्लोरर

Tips: गाड़ी के टायर्स की ऐसे करें देखभाल, बढ़ेगी कार की लाइफ और रास्ते में नहीं होगी कोई दिक्कत

गाड़ी के टायर्स की अगर अच्छे तरीके से देखभाल न की जाए तो रास्ते में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मंजिल से पहुंचने में रुकावटें आती हैं. आइए जानते हैं टायर्स की केयर कैसे करनी चाहिए.

कार हो या बाइक दोनों में ही टायर्स का एक अहम रोल होता है. अगर एक भी टायर में हवा कम हो जाए या कोई खराबी आ जाए तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती. इसलिए कहते हैं कि टायर्स की देखभाल बेहद जरूरी होती है. अक्सर लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं और बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. यहां हम आपको टायर्स की देखभाल से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं.

सही समय पर बदलें टायर 
टायर्स एक्सपर्ट बताते हैं कि आमतौर तौर पर हर 40 हजार  किलोमीटर चलने के बाद टायर बदल देना ठीक रहता है. लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि टायर कितना घिसा हुआ है. अक्सर इतना लंबा चलने पर भी टायर की कंडीशन ठीक रहती है. लेकिन फिर भी 50 हजार किलोमीटर तक चलने के बाद टायर्स को बदल देना चाहिये. वाहन नियमों के मुताबिक टायर पर बने खांचे (ट्रेड) की गहराई 1.6 मिमी रह जाए तो टायर बदल दिया जाना चाहिए. आमतौर एक टायर उम्र पांच साल की होती है.

इस बात का रखें खास ख्याल 
आपके पास टू-व्हीलर हो या फोर व्हीलर, हफ्ते में एक बार सभी टायर्स में हवा का प्रेशर जरूर चेक करें. टायर में हवा उतनी ही रखें जितनी कंपनी द्वारा बताई गई है. कम या ज्यादा हवा टायर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है और इससे माइलेज पर भी गलत असर पड़ता है.

ऐसे बढ़ेगी टायर की उम्र 
हर 5000 किलोमीटर पर व्हील अलाइनमेंट और रोटेशन करवाना जरूरी होता है. इससे टायर्स की उम्र भी बढ़ जाती है और गाड़ी की परफॉरमेंस भी बढ़ती है. टायर साफ करने के लिए पेट्रोलियम बेस्ड डिटरजेंट या केमिकल क्लीनर का प्रयोग न करें. पानी से टायर्स को साफ किया जा सकता है. टायर्स के ट्रेड में फंसे कंकर-पत्थर, कील-कांटे भी समय-समय पर निकालें.

ओवरलोडिंग से बचें
अपनी गाड़ी में कभी भी ओवरलोडिंग न करें, क्योंकि ऐसा करने से टायर्स पर तो बुरा असर पड़ता ही है साथ ही गाड़ी की परफॉरमेंस भी बिगड़ जाती है. गाड़ी में ज्यादा सामान भरने से और भी कई नुकसान हो सकते हैं, जिससे कार की लाइफ कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें

HSRP नंबर प्लेट अब इस राज्य में वाहनों के लिए जल्द होगी लागू, जानें कैसे करें इसके लिए अप्लाई

Car Buying Tips: नई कार खरीदने का है प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget