एक्सप्लोरर

फरवरी में इन दमदार एसयूवी कारों से उठेगा पर्दा, जानिए क्या होगा खास

अगर आप शानदार एसयूवी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस साल Honda WR-V से लेकर Citroen C5 Aircross तक ये दमदार एसयूवा कार लॉन्च हो सकती हैं. फरवरी में इन कार से पर्दा उठेगा.

ऑटो सेक्टर के लिए साल 2021 खास रहने वाला है इस साल कई शानदार कार लॉन्च होने वाली है. जिसकी शुरुआत जनवरी महीने से हो चुकी है. अब फरवरी में टाटा सफारी से लेकर मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट भी लॉन्च होने के लिए तैयार हैं. वहीं फरवरी में कई शानदार कार से पर्दा उठेगा. जिसमें होंडा की एचआर-वी, न्यू जनरेशन मित्सुबिशी आउटलैंडर और सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस जैसी दमदार एसयूवी कार शामिल हैं. आइये जानते हैं इन सुपर स्पेशल एसयूवी में क्या खास फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.

1- न्यू जनरेशन होंडा एचआर-वी- फरवरी महीने में जिन शानदार एसयूवी से पर्दा उठेगा उसमें न्यू जनरेशन Honda HR-V 2021 शामिल है. 18 फरवरी 2021 को इस कार का ग्लोबल डेब्यू होगा. खबर है कि होंडा इस कार को भारत में भी लॉन्च कर सकता है. अगर ये कार इस साल लॉन्च हुई तो साल के आखिर तक मार्केट में उपलब्ध हो जाएगी. होंडा एचआरवी का नया मॉडल यूरोपियन और अमेरिकन मॉडल से अलग होगा. नई एचआर-वी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम होगा जिसे कंपनी ने होंडा सिटी और जैज में दिया है. नए हायब्रिड मॉडल में 1.5 लीटर IMMD पेट्रोल इंजन, 1 पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर, लिथियम आयन बैटरी और फिक्सड गियर ट्रांसमिशन होगा. आपको नई कार में 3 ड्राइविंग मोड्स मिल सकते हैं जिसमें इलेक्ट्रिक ड्राइव,हायब्रिड ड्राइव और इंजन ड्राइव होंगे.

2- न्यू जनरेशन मित्सुबिशी आउटलैंडर- फरवरी में एक और शानदार कार से पर्दा उठेगा. Mitsubishi Outlander के न्यू जनरेशन मॉडल का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजन किया जाएगा. नई मित्सुबिशी आउटलैंडर के टीजर और मिली जानकारी के मुताबिक इसका डिजाइन इंगलबर्ग ट्यूरर कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा. इसे रेनो-निसान अलायंस के तहत बानाया जा रहा है. इस CMF-C/D प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है इसी प्लेटफॉर्म पर निसान एक्स-ट्रेल का इंटरनेशनल वर्जन भी तैयार किया गया है. नए मॉडल में पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पेस दिया गया है. इस एसयूवी में 2400 सीसी इंजन, लिथियम आयन बैट्री और पीएचईवी टेक्नोलॉजी से लैस 2 इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जा सकती है. मित्सुबिशी आउटलैंडर 2021 की रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा होगी. फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि इस कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं.

3- सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस- फ्रैंच कार निर्माता सिट्रॉएन अपनी सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से 1 फरवरी 2021 को पर्दा उठाएगी. इस कार को अप्रैल तक लॉन्च किए जाने की तैयारी है. सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस को भारत में असेंबल किया जाएगा. भारत के 10 बड़े शहरों में इस कार को बिक्री के लिए रखा जाएगा. कार की कीमत 30 लाख तक हो सकती है. भारत में इसका केवल सिंगर वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा. सिट्रॉएन एसयूवी में 2.0 लीटर डीजल इंजन हो सकता है जो 177 BHP की पावर और 400 NM का टॉर्क जनरेट कर सकता है. कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन हो सकता है. डिजाइन की बात करें तो इसमें सिल्वर कलर बॉडी पैनल, फ्रंट ग्रिल के साथ हेडलैम्प इसे खास बनाती है. इस कार में बड़े एयर इंटेक्स और व्हील आर्च क्लेडिंग एलईडी टेल लैंप्स और 17 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स हैं. कंपनी 1 फरवरी को आधिकारिक रुप से कार की जानकारी सबके सामने रखेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Electric Vehicles Pollution: ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
Car Safety From Dogs: घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
Diwali Car Sales 2026: इस दिवाली कितने का होगा कार का कारोबार, आंकड़े उड़ा देंगे होश
इस दिवाली कितने का होगा कार का कारोबार, आंकड़े उड़ा देंगे होश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget