एक्सप्लोरर

एक लाख रुपए से कम कीमत की हैं ये शानदार Sport bikes

बाजार में इस वक्त हर रेंज की स्पोर्ट्स बाइक उपलब्ध हैं, इनमें से कई ऐसी बाइक भी हैं, जो लोगों के बजट में आसानी से फिट बैठ सकती हैं.

नई दिल्लीः आज के दौर में स्पोर्ट्स बाइक युवाओं की पसंद बनती जा रही हैं. वे तरह-तरह की स्पोर्ट्स बाइक खरीदकर अपना पैशन फॉलो कर रहे हैं. अधिकतर ऑटोमोबाइल (Automobile) कंपनियां युवाओं के क्रेज को देखते हुए ही बाइक डिजाइन कर रही हैं. आज आपको 5 ऐसा स्पोर्ट्स बाइक के बारे में बताएंगे, जो शानदार फीचर्स से लैस हैं और उनकी कीमत भी 1 लाख रुपए से कम है. पहले की अपेक्षा अब कम बजट में भी बेहतर स्पोर्ट्स बाइक के कई विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं. हालांकि विभिन्न शहरों में इन बाइक की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है.

TVS Apache RTR 200 4V

टीवीएस कंपनी की अपाचे आरटीआर 200 4वी अपने सेगमेंट में कई यूनिक फीचर्स से लैस है. इसमें 197.75 CC का सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो काफी दमदार है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 3.9 सेकंड में 0 से 60 km/h की स्पीड पकड़ सकती है. राजधानी दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत (ex-showroom price) 97,600 रुपए है.

Yamaha FZS V3 ABS

इसी साल लॉन्च हुई यामाहा एफजेड वी3 एबीएस बाइक हल्की और बेहतरीन डिजाइन वाली बाइक है. इसमें 149 CC सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो इसे एक बढ़िया स्पोर्ट्स बाइक बनाता है. इसका इंजन फाइव स्पीड ट्रांसमिशन में भी सक्षम है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपए है.

Suzuki Gixxer

सुजुक की लाइटवेट (हल्की) स्पोर्ट्स बाइक Gixxer का नाम GSX सीरीज से लिया गया है. इस बाइक में 155 CC का सिंगल सिलिंडर इंजन है. इसमें फाइव स्पीड गियरबॉक्स है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 88,900 रुपए है. इसकी ऑन-रोड कीमत बढ़ सकती है.

Bajaj Pulsar 220F

बजाज की सबसे सफल बाइक में शुमार पल्सर 220F  की डिजाइन काफी शानदार है. इसमें 220 CC का दमदार इंजन है. आप छोटी-छोटी बचत करके भी इस बाइक को घर ला सकते हैं. वहीं इसका दूसरा मॉडल NS 200 का इंजन पहले की अपेक्षा थोड़ा छोटा है, लेकिन काफी मजबूत है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए है.

Hero Xtreme 200S

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सीरीज में एक्सट्रीम 200S को शामिल किया है. यह बाइक Xtreme 200R का ही लेटेस्ट वर्जन है. इसका 199.6 CC इंजन काफी दमदार है. देखने में यह बाइक एकदम शानदार दिखती है. इसकी डिजाइन लोगों को काफी पसंद आती है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 98,400 रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget