एक्सप्लोरर

दमदार माइलेज वाली कार, कीमत 5 लाख रुपए से भी कम

नई कार खरीदना चाहते हैं तो आप 5 लाख के बजट में एक शानदार कार खरीद सकते हैं. आप Maruti, Renault and Tata की ये 5 कार खरीद सकते हैं. माइलेज से लेकर लेटेस्ट फीचर्स तक इन कार में आपको सभी फीचर्स मिलेंगे. आप अपने हिसाब से कार खरीद सकते हैं.

कार खरीदने से पहले लोग सबसे ज्यादा कीमत और माइलेज पर ध्यान देते हैं. ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ऐसे कई शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे. इन कार की कीमत भी काफी कम होगी. आपको 5 लाख रुपए तक के बजट में मारुति, रेनॉ और टाटा की शानदार कार मिल जाएंगी. ये हैचबैक कार डिजाइन और लुक में बेहद आकर्षक हैं. आइये जानते हैं 5 लाख में बेस्ट माइलेज देने वाली कार कौन सी हैं.

Maruti Wagon R- हैचबैक कार में आप मारुति की वैगनआर भी खरीद सकते हैं. वैगनआर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. वैगनआर में 1.2 लीटर का इंजन दिया है, जो 83Ps की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. आपके बजट के हिसाब से भी ये काफी किफायती कार है. इस कार की शुरुआत 4.66 लाख रुपये से होती है.

Renault KWID- पावर स्टीयरिंग और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई हाईटेक फीचर्स से लैस ये कार काफी शानदार है. इस कार की शुरुआती कीम 2.92 लाख रुपये है. 8-ज9रैनो क्विड में 1.0 लीटर का BS 6 इंजन दिया है, जो 68Ps की पावर और 91Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज के मामले में भी ये काफी पावरफुल है क्विड करीब 25.1Kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

Tata Tiago- अगर आप हैचबैक कार खरीदना चाहते हैं तो टाटा टियागो शानदार कार है. कंपनी ने हाल में इसका लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया था. टाटा टियागो में बीएस 6 इंजन दिया है. कंपनी ने इसके 6 वेरिएंट लॉन्च किए हैं. बात करें इसकी कीमत की तो 4 लाख 60 हजार से इसकी शुरुआत होती है. इस कार में आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86Ps की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं माइलेज के मामले में भी ये दमदार कार है. ये कार 23 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है.

Renault Kiger– रेनॉल्ट की किगर सबसे सस्ती सब कॉम्पैक्ट SUV कारों में शामिल है. इसकी शुरुआत 5 लाख से होती है. सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी किगर में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. BS6 मानक वाला 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 71bhp की पावर और 96Nm का टार्क जेनरेट करता है. दूसरा इंजन 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 99bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. किगर का इंजन 5 स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और CTV गियरबॉक्स से लैस है. कम बजट में एसयूवी का मज़ा लेने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.

Maruti Alto 800- मारुति की सबसे पुरानी कारों में शामिल फैमिली कार ऑल्टो 800 भी शानदार ऑप्शन है. इस साल ऑल्टो का नया वर्जन भी लॉन्च होने वाला है. ऑल्टो को भारत में काफी पसंद किया जाता है. आपको 2.99 लाख रुपये में ऑल्टो मिल जाएगी. इस कार में 0.8 लीटर का BS 6 मानक वाला इंजन दिया गया है जो 48ps की पावर और 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ऑल्टो 22.5Kmpl का माइलेज देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget